लखनऊ

किसान चौपाल एवं ग्राम परिक्रमायात्रा काटीकेश्वर मंदिर प्रांगण में किया गया आयोजन

हिमांशू मिश्रा, जीटी 7 न्यूज नेटवर्क

नरवल( कानपुर ): भारतीय जनता पार्टी किसान मोर्चा कानपुर दक्षिण ज़िलाअध्यक्ष हर्ष प्रताप सिंह चौहान की अध्यक्षता में किसानों की समस्याओं को लेकर ग्राम किसान चौपाल एवं ग्राम परिक्रमा यात्रा का तहसील क्षेत्र के महाराजपुर स्थित टीकेश्वर मंदिर प्रांगण में आयोजित किया गया। कार्यक्रम का संचालन राहुल सिंह जिला महामंत्री किसान मोर्चा के द्वारा किया गया सबसे पहले प्रदेश अध्यक्ष ने दीप प्रज्वलित किया। उसके बाद ट्रैक्टर पूजन किया गया। प्रदेश अध्यक्ष ने बताया की किसानों के हित में लागू योजनाओं कें बारे में किसानों को जागरूक किया। उन्होंने बताया कि किसानों की समस्या का समाधान केवल भाजपा सरकार में किया गया है। किसान निधि का पैसा किसानों के खाते पहुंच रहा है। 2024 लोकसभा चुनाव में भारतीय जनता पार्टी एक बड़ी पार्टी बनकर सामने आ रही है। भाजपा के कार्यकर्ता गांव गांव में जाकर किसानों की समस्याओं पर चर्चा करके उनके समाधान करने का कार्य करेंगे। आगामी लोकसभा चुनाव में भाजपा के कार्यकर्ता जनता के बीच जाकर जनता के मुद्दा को समझेंगे। प्रदेश अध्यक्ष के द्वारा क्षेत्र के पांच किसानों को सम्मानित किया। कार्यक्रम में प्रदेश अध्यक्ष किसान मोर्चा कामेश्वर सिंह , क्षेत्रीय अध्यक्ष प्रकाश पाल , क्षेत्रीय अध्यक्ष किसान मोर्चा बालमुकुंद शुक्ला
जिलाध्यक्ष दक्षिण भाजपा शिवराम सिंह , क्षेत्रीय महामंत्री विकास भदौरिया, सरसौल से मंडल अध्यक्ष भाजपा रमेश कुशवाहा , जिला मंत्री विनय मिश्रा अमरेन्द्र राय जितेंद्र चंदेल भाजपा के सैकड़ों कार्यकर्ता मौजूद रहे

Alok Mishra

Related Articles

Back to top button