रोक के बाबजूद ट्रैक्टर ट्राली से ढोई जा रही सवारी, प्रशासन मौन

जीटी-7 0025, ओमकैलाश राजपूत संवाददाता फफूंद।
01 फरवरी 2024
#फफूंद,औरैया।
अभी हाल में हुए कासगंज हादसा मे ट्रैक्टर-ट्रॉली से हुए हादसों में कई की मौके पर मौत हो गई थी। कई लोग घायल हुए थे। इसके बावजूद भी लोग अपनी जान की फिक्र नहीं कर रहे हैं और धड़ल्ले से ट्रैक्टर ट्राली का इस्तेमाल सवारियां ढोने के लिए कर रहे हैं। इन्हें रोकने के लिए पुलिस का अभियान भी नाकाफी साबित हो रहा है। जबकि ट्रैक्टर पर सवारियां ढोने पर 10 हजार का जुर्माने का प्राविधान भी किया गया है। कासगंज की बड़ी घटना के बाद भी कोई सबक लेने के लिए तैयार नहीं है। यातायात नियमों को दरकिनार कर इन दिनों ट्रैक्टर ट्रॉलियों में भर-भर कांवरिया लोग ढोए जा रहे हैं। ऐसे में जहां इन पर सफर करने वाले लोगों की जिंदगी खतरे में है, वहीं इसके जिम्मेदार जानबूझ कर इससे अंजान बने हुए हैं।
शुक्रवार को नियमों की अनदेखी का उदाहरण एक बार फिर से सामने आया है।






