उत्तर प्रदेश

कंचौसी झींझक मार्ग जर्जर, कठिनाइयों भरा सफर सांसद,विधायक बड़े अधिकारियों का ध्यान इस जर्जर मार्ग पर नही।

ग्लोबल टाईम्स 7 डिजिटल न्यूज नेटवर्क टीम झींझक, कानपुर देहात ब्लॉक संवाददाता राजेन्द्र प्रताप सिंह।

पी.डब्ल्यू.डी. द्वारा झींझक़ कंचौसी मार्ग का छै महीने पहले मरम्मत का कार्य किया गया ,लेकिन कुछ ही दिनों में पूरा मार्ग क्षतिग्रस्त होकर जनता के लिए परेशानी का शबब बन गया,यह हाल है, ब्लॉक झींझक से कंचौसी तक जाने वाला मार्ग, जहां रोजाना ,बान परजनी, चिता का पुरवा,कंचौसी,के लोग अपने निजी कार्य ,ब्लॉक संबधी , अस्पताल संबधी रोज मर्रा के कार्यों के लिए इसी मार्ग से रोजाना गुजरते है,लेकिन इस खस्ताहाल मार्ग को दुरस्तीकरण के लिए किसी की निगाह केंद्रित नही हो पा रही है,जिससे इस खराब पड़े मार्ग के हालात बहुत खराब है,ग्रामीणों ने बताया, कि इस मार्ग पर पैदल चलना दूभर हो चुका है,मार्ग पूरा उखड़ चुका है,रोजाना दोपहिया,चारपहिया,वाहनों को कष्ट भरा सफर दिख रहा है,इधर किसी भी जनप्रतिनिधि,सांसद,विधायक ,बड़े अधिकारी की निगाहे इस जर्जर पड़े मार्ग पर नही टिक पा रही है,एक तरफ योगी सरकार टूटे फूटे पड़े मार्गो के लिए धन आवंटित कर मरम्मतीक रण करवाने का दिशा निर्देश दे रही है,लेकिन जमीनी हकीकत कुछ और है, इस मार्ग से रसूलाबाद,अकबरपुर,रूरा,कंचौसी, यहां तक कानपुर की जनता कंचौसी होते हुए,औरैया,इटावा तक के लोग अपने निजी वाहनों से गुजरते है,इसी मार्ग से जनपद के कई आला अधिकारी,कंचौसी में बन रहे रेलवे फ्लाई ओवर ब्रिज का निरीक्षण करने जा चुके है,लेकिन उनकी निगाहों से भी दूर रहा यह जर्जर मार्ग ।इसी मार्ग से पढ़ने वाले छात्र भी झींझक की और जाते है,। आस पास क्षेत्र के गांवों के मरीज झींझक सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र तक जाते है,क्षेत्रीय जनता ने जिलाधिकारी से इस जर्जर पड़े मार्ग को मानक के अनुसार निर्माण करवाने की मांग की है,।

Global Times 7

Related Articles

Back to top button