जैविक खेती को बढ़ावा देने के लिए एक दिवसीय मेले का हुआ आयोजन

नई तकनीकी से करे खेती, किसान की उपज हो अच्छी, जिससे उनकी आय दुगुनी हो सके
जीटी-7, डिजिटल न्यूज़ नेटवर्क कानपुर मंडलब्यूरो रिपोर्ट, रामप्रकाश शर्मा।
27 फरवरी 2024
#औरैया।
जिले में किसानों को नई-नई जैविक खेती के लिए बढ़ावा दिया जा रहा है। इसके संबंध में कृषि विभाग के अधिकारियों द्वारा एक मेला आयोजित किया गया है। मंगलवार को कृषि विभाग की ओर से भाग्यनगर ब्लाक में राजकीय कृषि बीज भंडार में जैविक किसान मेला का आयोजन किया गया। इसमें किसानों को जैविक खेती के प्रति जागरूक किया गया। वहीं जैविक खेती के फायदे बताए। इसके साथ ही मुख्यअतिथि दिबियापुर चेयरमैन राघव मिश्रा ने कहा कि माटी की बिगड़ती सेहत को सुधारने व गुणवत्तायुक्त खाद्य उत्पादन के लिए अब हम सभी को मिलकर सामूहिक प्रयास करना होगा। ताकि विषमुक्त खाद्यान्न उत्पादन संभव हो सके।
उन्होंने किसानों को जैविक खेती के लिए देशी गाय के महत्व को बेहतर ढंग से समझाया। कहा कि एक देशी गाय से तीस एकड़ तक जैविक खेती की जा सकती है। जरूरत है। तो सिर्फ जागरूकता के साथ गौ आधारित जैविक खेती को अपनाने की।कृषि विज्ञान केंद्र में विनोद कुमार और निशांत चौबे ने किसानों को जैविक खेती की जानकारी प्रदान किया। कहा कि बिषमुक्त खाद्यान्न का उत्पादन करके ही हम अपने परिवार व धरती माता को बीमार होने से बचा सकते हैं। उन्होंने किसानों को संकल्प दिलाया कि “न जहर खाएंगे और न जहर खिलाएंगे”। वही जमौली गांव के किसान जगत कुशवाह ने जैविक खेती करना शुरू किया जिससे उनको बहुत अच्छा रिजल्ट मिला।आज मेले में उन्होंने जैविक खेती बनी सामग्री से बिना चीनी गुड और चाय की पत्ती से सभी को चाय पिलाई लोगो ने बहुत प्रशंसा की। समाज सेवक चंद्रप्रकाश अवस्थी सहायक विकास अधिकारी कृषि रमेश पाल गोदाम प्रभारी सुशील कुमार व ब्लॉक तकनीकी प्रबंधक विनोद कुमार कृषि विज्ञान केंद्र अंकुर झाँ एवं औरैया जिला के ब्लॉक भाग्यनगर, सहार, औरैया व अजीतमल के कृषक उपस्थित रहे। मेला आयोजन के दौरान सैकड़ों की संख्या में किसान एकत्रित हुए।