उत्तर प्रदेश

तहसील प्रशासनिक अधिकारियों की अनुपस्थिति में सम्पन्न हुआ थाना दिवस

राजस्व से सम्बन्धित कुल पांच शिकायतें हुईं दर्ज, किसी का भी निस्तारण नहीं

ग्लोबल टाइम्स- 7 न्यूज़ नेटवर्क 0006
राकेश कुमार मिश्र
उपजिला संवाददाता
24 फरवरी 2024
# शिवली
कानपुर देहात, जन समस्याओं के निराकरण हेतु शासन की अति महत्वाकांक्षा योजना पूर्ण समाधान थाना दिवस धीरे धीरे केवल औपचारिकता की ओर अग्रसर होता दिखाई पड़ रहा है, फरियादियों की घटती हुई संख्या इस तथ्य को प्रमाणित सा कर रहा है | शिवली कोतवाली में आयोजित हुए समाधान थाना दिवस में तहसील प्रशासन के किसी भी उच्च अधिकारी के न आने से कोतवाली प्रभारी देवेंद्र विक्रम सिंह ने अध्यक्षता करते हुए राजस्व विभाग से सम्बन्धित आई हुई कुल पांच शिकायतों को उनके निस्तारण हेतु सम्बन्धित लेखपालों को प्रेषित कर दीं, आज आयोजित थाना दिवस में कानूनगो नंदकिशोर के अतिरिक्त राजस्व लेखपाल उपस्थित रहे |

Global Times 7

Related Articles

Back to top button