उत्तर प्रदेशलखनऊ

Mathura News: साल के पहले दिन बनेंगे दुर्लभ संयोग


गोपाल चतुर्वेदी
ग्लोबल टाईम्स 7 न्यूज
मथुरा
मथुरा। इस बार नव वर्ष – २०२३ में भगवान भास्कर अश्वनी नक्षत्र, मेष राशि और धनु लग्न में उदित होंगे। बुधादित्य नाम के राजयोग का निर्माण होगा। साल के पहले दिन इतने सारे शुभ योग होना दुर्लभ संयोग है। वर्ष में शनिदेव भी राशि परिवर्तन करेंगे। 17 जनवरी 2023 को कुंभ राशि में उनका प्रवेश होगा।
नये साल की ज्योतिषगणना को लेकर अखिलेश चंद्र चतुर्वेदी ने बताया कि एक जनवरी नव वर्ष की सूर्योदय कुंडली के अनुसार कहीं खुशी और कहीं गम का माहौल बनेगा। बुध आदित्य योग बन रहा है। मथुरा सहित संपूर्ण ब्रजभूमि का सर्वांगीण विकास होगा। नगरी पर्यटकों के आकर्षण का केंद्र बनेगी। नए साल में अधिक मास 18 जुलाई से 16 अगस्त तक चलेगा
ज्योतिषाचार्य अखिलेश चंद्र चतुर्वेदी ने बताया कि जनवरी 2023 के पहले दिन रवि योग, सर्वार्थ सिद्धि योग, जयद योग बन रहे हैं। वृषभ, तुला और धनु राशि के जातकों को कारोबार और नौकरी में लाभ के योग हैं। बताया कि 1 जनवरी को सूर्य देव धनु राशि में, शुक्र देव मकर राशि में, गुरु बृहस्पति मीन राशि में, केतु तुला राशि में और चंद्र देव मेष राशि में रहेंगे। साल 2023 की शुरुआत ग्रहों की शुभ स्थिति से हो रही है।
अखिलेश चंद्र चतुर्वेदी ने बताया कि आनंद नाम का शुभ योग इस दिन रहेगा। शिव और सिद्ध नाम के 2 शुभ योग भी इस दिन रहेंगे। इस दिन बुध और सूर्य की युति धनु राशि में बनेगी, जिससे बुधादित्य नाम के राजयोग का निर्माण होगा। साल के पहले दिन इतने सारे शुभ योग होना दुर्लभ संयोग है।
राजेश शर्मा बताते हैं कि आंगल वर्ष एवं नव संवत्सर दोनों ही शनिवार से प्रारंभ हो रहे हैं। इसलिए शनि क ा प्रभाव इस पूरे कलेंडर वर्ष में एवं मार्च 2023 तक रहेगा। नव संवत्सर बहुत ही समृद्धि लाने वाला होगा।

Global Times 7

Related Articles

Back to top button