उत्तर प्रदेश

ऐरवाकटरा में लाभार्थी संपर्क अभियान मंडल कार्यशाला हुई संपन्न

जीटी-7, डिजिटल न्यूज़ नेटवर्क कानपुर मंडलब्यूरो रिपोर्ट रामप्रकाश शर्मा।
22 फरवरी 2024

#बिधूना औरैया।

बिधूना विधानसभा क्षेत्र के भाजपा के ऐरवाकटरा मंडल की लाभार्थी संपर्क अभियान मंडल कार्यशाला आयोजित हुई जिसमें मुख्य अतिथि के रूप में मौजूद रहीं कन्नौज भाजपा महिला मोर्चा की जिला महामंत्री एवं कन्नौज लोकसभा क्षेत्र की भाजपा की सहसंयोजक बबिता सिंह ने कहा कि देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी व प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में देश व प्रदेश निरंतर तरक्की के शिखर पर आगे बढ़ रहे है और समाज के प्रत्येक वर्ग को लाभ और सम्मान भी मिल रहा है।
इस मौके पर भाजपा के पूर्व जिलाध्यक्ष अनिल गुप्ता ने कहा कि देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने देश के तमाम लंबित ज्वलंत मुद्दों को निस्तारित कर इतिहास के पन्नों में स्वर्णिम अक्षरों में नाम अंकित करा दिया है। उन्होंने कहा कि भाजपा की निरंतर बढ़ती लोकप्रियता से विपक्षी घबराए हुए हैं। मौके पर वरिष्ठ भाजपा नेता अभय सेंगर ने कहा कि लोकसभा चुनाव के प्रति जिस तरह से भाजपा के प्रति जनता का उत्साह है उससे इस बार के चुनाव में भाजपा को 400 के पार सीटें मिलने की प्रबल संभावना से इंकार नहीं किया जा सकता है। उन्होंने कहा कि यह साबित हो गया है कि भाजपा जनता की सच्ची हितैषी है और इसी से भाजपा का जनाधार लगातार बढ़ रहा है। इस मौके पर भाजपा के ऐरवाकटरा मंडल अध्यक्ष हरि नारायण तिवारी, महामंत्री राम निवास राठौर के साथ ही शक्ति केंद्र प्रभारी व मंडल पदाधिकारी प्रमुख रूप से मौजूद रहे। सभी मौजूद पदाधिकारी को पत्रक वितरित कर पार्टी संगठन की मजबूती के दिशा निर्देश दिए गये।

Alok Mishra

Related Articles

Back to top button