ओलावृष्टि से हुई फसलों के नुकसान पर सपा नेता नबाब सिंह यादव की अगुवाई में किसानों ने उपजिलाधिकारी तिर्वा को सौपा ज्ञापन

राजेन्द्र सिंह धुआँधार
ग्लोबल टाईम्स 7 न्यूज नेटवर्क लखनऊ उत्तर प्रदेश
कन्नौज : ओलावृष्टि से फसल नुकसान को लेकर किसान नेताओं और सपा नेताओं ने ग्रामीणों के हुजूम के साथ मुआवजे की मांग को लेकर जोरदार प्रदर्शन किया। इसके बाद एसडीएम तिर्वा अशोक कुमार को राज्यपाल को संबोधित ज्ञापन भी सौंपा गया। मांगों में संबंधित क्षेत्रों में लेखपालों की टीम को भेज कर जिन किसानों की फसलें ओला व्रष्टि और तेज हवा पानी से बर्बाद हुई हैं उनका सही आंकलन कराकर उन किसानों को पर्याप्त मुआवजा शीघ्र दिया जाय। प्रति बीघा नुकसान पर प्रभावित किसानों को 10000 का मुआवजा दिया जाय।इसमें कोई लापरवाही ना हो। प्रभावित किसानों से किसी प्रकार की सरकारी वसूली ना की जाय। उधर किसानों के प्रदर्शन पर एसडीएम का कहना है कि लेखपाल, कानूनगो को अलग अलग जांच के लिए भेजा गया है। इसके अलावा वह स्वयं भी फसल नुकसान वाले क्षेत्रों मे निरीक्षण कर रहे हैं।
तहसील में प्रदर्शन के दौरान कई किसान तो अपनी फसलों के बर्बाद होने पर रोते बिलखते भी नजर आए। प्रदर्शन की अगवानी कर रहे सपा नेता पूर्व ब्लॉक प्रमुख नवाब सिंह यादव का कहना था कि प्राकृतिक आपदा से गेंहू और राई की फसल तो अधिकांश रूप से खत्म सी हो गई है। तबाह किसानों के घरों पर खाना तक नहीं बना है। आपदा प्रभावित किसानों के आखों में आंसू भरे हुए नजर आ रहे हैं। किसान अपनी बात कह नहीं पा रहे हैं और बिलख रहे हैं।
सरकार से मांग की गई है कि संबंधित प्रभावित क्षेत्रों का त्वरित सर्वे कराकर किसानों की प्रभावित फसलों का मुआवजा देकर सरकारी ऋण की वसूली बंद करवाई जाए। इस मौके पर पप्पू यादव प्रधान, दीपू पाल प्रधान, विनोद दोहरे प्रधान, विनोद यादव, मनोज कठेरिया, अवनीश यादव, पुष्पेंद्र सिंह, सुरजीत यादव, परवेज, इरफान, सर्वेश बाथम, राम आसरे बाथम, पूर्व प्रधान भूरा यादव, सुरेश चंद्र, रंजीत, प्रमोद पूर्व प्रधान सहित सैकड़ों किसान और महिलायें मौजूद रहे।