भाकियू ने 5 सूत्रीय किसानों की मांगों को लेकर एसडीएम को सौंपा ज्ञापन

जीटी-7, डिजिटल न्यूज़ नेटवर्क कानपुर मंडलब्यूरो रिपोर्ट रामप्रकाश शर्मा।
22 फरवरी 2024
#बिधूना,औरैया।
भारतीय किसान यूनियन (भानु) द्वारा गुरुवार को बिधूना तहसील कार्यालय पर किसान पंचायत करने के बाद नारेबाजी करते हुए किसानों की पांच सूत्रीय मांगों से संबंधित उप जिलाधिकारी को एक ज्ञापन सौंपा गया, वहीं उप जिलाधिकारी ने संबंधित मांगों का निराकरण कराने का भरोसा दिया है।
भारतीय किसान यूनियन भानु के जिलाध्यक्ष अनिल कुमार सिंह चौहान भाकियू युवा के जिलाध्यक्ष हरीओम राठौर रुरूगंज ऐरवाकटरा ब्लाक अध्यक्ष योगेंद्र सिंह प्रशांत कुमार सलमान आदि भाकियू नेताओं ने गुरुवार को तहसील कार्यालय बिधूना पर किसान पंचायत करने के बाद उप जिलाधिकारी हरिश्चंद्र को सौंपें ज्ञापन में विकासखंड ऐरवाकटरा की ग्राम पंचायत कवा के ग्राम बहादुरपुर में बिजली के झूलते तार व ट्रांसफार्मर ठीक कराए जानें भूमाफियाओं के अवैध कब्जे हटवाए जानें ग्राम पंचायत कुकरकाट में चकबंदी अधिकारियों द्वारा किए जा रहे भ्रष्टाचार व किसानों के शोषण को रोके जाने ग्राम पंचायत ऐरवा कोइली में मस्जिद के पास सड़क पर टूटा विद्युत पोल ठीक कराए जाने उपरोक्त समस्याओं पर हुई कार्रवाई से अवगत काराए जाने संबंधी मांगे शामिल की गई है। उपजिलाधिकारी हरिश्चंद्र ने किसान नेताओं को जल्द समस्याओं के निराकरण कराने का भरोसा दिया है।






