लखनऊ

एम्स के लोकार्पण कार्यक्रम की योजना बैठक,मे,केंद्रीय स्वास्थ्य राज्य मंत्री कांग्रेस पर पलट वार किया


विजय सिंह ग्लोबल टाइम्स 7 न्यूज़ नेटवर्क रायबरेली ।
आज एम्स के बहुउद्देशीय हाल में केंद्रीय स्वास्थ्य राज्य मंत्री श्री एसपी सिंह बघेल द्वारा कार्यकर्ताओ को संबोधित किया गया l आगामी 25 फरवरी को माननीय मोदी जी द्वारा हो रहे एम्स के लोकार्पण कार्यक्रम में रायबरेली में उत्तर प्रदेश के आदरणीय मुख्यमंत्री श्री योगी आदित्यनाथ जी ,केंद्रीय मंत्री श्रीमती स्मृति ईरानी जी, व केंद्रीय स्वास्थ्य राज्य मंत्री श्री एसपी सिंह बघेल जी उपस्थित रहेंगे l आज कार्यक्रम तैयारी को लेकर उन्होंने जिले के प्रमुख पदाधिकारियों की योजना बैठक ली । इस अवसर पर पार्टी के जिला अध्यक्ष बुद्धिलाल पासी जिले के स्वतंत्र प्रभारमंत्री श्री दिनेश प्रताप सिंह ,ज़िला पंचायत अध्यक्ष रंजना चौधरी,पूर्व एम ऐल सी राजा राकेश प्रताप सिंह सालोंन विधायक श्री अशोक कोरी,पूर्व विधायक गजाधर सिंह पूर्व विधायक राजाराम त्यागी, क्षेत्रीय मंत्री दिलीप यादव,ब्लॉक प्रमुख पीयूष प्रताप सिंह और पूर्व प्रत्याशी पुष्पेंद्र सिंह,अनीता श्रीवास्तव,अजय अग्रवाल,पूर्व न पा अध्यक्ष पूर्णिमा श्रीवास्तव, पदाधिकारी शरद सिंह शिवेंद्र सिंह भगवत सिंह मुकेश श्रीवास्तव, विवेक शुक्ल,राधेश्याम पाल,वीरेंद्र सिंह, विजय प्रताप सिंह टप्पू,सहित ज़िला पदाधिकारी, मंडल अध्यक्ष, मोर्चो के अध्यक्ष व ज़िला मीडिया प्रभारी विनय शुक्ला उपस्थित रहे l योजना बैठक के पश्चात माननीय मंत्री जी एसपी सिंह बघेल ने मीडिया कर्मियों से बात करते हुए कहा कि 64 सालों में कांग्रेस सरकारों ने 7 एम्स खोले थे आज हमने पूरे देश में 10 साल की भाजपा सरकार की अवधि में 14एम्स जनता को सौंप दिए है ।

Alok Mishra

Related Articles

Back to top button