लखनऊ

नरसिंह यादव बने सपा प्रदेश कार्यकारिणी में, विशेष आमंत्रित सदस्य।

ग्लोबल टाईम्स 7 डिजिटल न्यूज नेटवर्क टीम झींझक/कंचौसी ब्लॉक संवाददाता राजेन्द्र प्रताप सिंह।

समाजवादी पार्टी के जमीनी नेता कस्बा कंचौसी निवासी नरसिंह यादव को समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव की स्वीकृति पर पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष नरेश उत्तम पटेल ने समाजवादी पार्टी उप्र. की राज्य कार्यकारिणी में विशेष आमंत्रित सदस्य नामित किया किया है,उनके इस पद पर न्युक्ति मिलने पर पार्टी को बल मिलेगा।नगर कंचौसी में बड़े ही गर्म जोशी से फूल मालाएं पहनाकर कस्बे की जनता ने स्वागत किया,नरसिंह यादव समाजवादी पार्टी के जुझारू एवं कर्मठ ,जमीनी नेताओ में गिने जाते है,उनके मनोनयन से कस्बे में खुशी की लहर दौड़ गई,और जनता में नई ऊर्जा उत्पन्न हुई, कस्बे के सपाइयों ने खुशी व्यक्त कर कहा कि काफी दिनों बाद कंचौसी कस्बे के जमीनी नेता का सपा में प्रदेश में स्थान देकर मनोबल बढ़ाने का कार्य किया,बताते चले, कि वास्तव में सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष द्वारा बिल्कुल सही चयन किया,नरसिंह यादव एक निर्भीक ,कर्तव्यनिष्ठ,निडरता से कार्य करने वालो में से एक व्यक्तित्व है,जनता के साथ उनका सीधा जुड़ाव है।हर समय अगर कोई व्यक्ति को कोई दिक्कत परेशानी हुई,तो नरसिंह यादव ने बड़े ही तन्मयता से बड़े ही ईमानदारी से मदद करने का कार्य किया,आप बड़े ही मृदुभाषी,सरल सीधे स्वभाव के व्यक्ति है, सदैव उनकी विचारधारा समाजवादी विचार धारा की है, वहीं नरसिंह के पिता स्व. छोटेलाल यादव स्व. मुलायम सिंह यादव के बहुत ही करीबी थे। उनके मनोनयन से नगर के पूर्व ब्लॉक प्रमुख प्रतिनिधि गजेन्द्र सिंह यादव, बांके बिहारी इंटरप्राइजेज संस्था के प्रबंध निदेशक शिवम यादव टोनू, कंचौसी संघर्ष समिति के अध्यक्ष ताराचंद्र पोरवाल, धर्मेन्द्र सिंह यादव, इंद्रजीत यादव, रामजीत फौजी,गौरव दौहरे,बिल्लू यादव, भोला,उमेश दिवाकर,निखिल आदि तमाम गणमान्य व्यक्तियों द्वारा शुभकामनाएं एवं बधाईयां दी गई है।

Alok Mishra

Related Articles

Back to top button