उत्तर प्रदेश

रनिया ,भोगनीपुर विधानसभा क्षेत्र से बुधवार को अन्य विपक्षी दलों के करीब 500 समर्थकों ने भाजपा का थामा दामन

भाजपा कानपुर देहात के पार्टी कार्यालय में बुधवार को भाजपा जिला अध्यक्ष मनोज शुक्ला, राजेश तिवारी एवं डॉक्टर सतीश शुक्ला पूवं जिलाध्यक्ष श्याम सिंह सिसोदिया ने उपरोक्त लोगों को ग्रहण कराई भाजपा की सदस्यता

ग्लोबलटाइम्स-7
007
न्यूज नेटवर्क
अनूप गौङ
जिला संवाददाता
कानपुर देहात

कानपुर देहात.

रनिया विधानसभा क्षेत्र से बुधवार को सपा बसपा और कांग्रेस के 500 से अधिक नेताओं तथा कार्यकर्ताओं ने भारतीय जनता पार्टी के सदस्यता ग्रहण की. भाजपा के जिला अध्यक्ष मनोज शुक्ला की अध्यक्षता में लोकसभा संयोजक राजेश तिवारी रनिया विधानसभा संयोजक डॉक्टर सतीश शुक्ला ने उपरोक्त लोगों को भाजपा की सदस्यता दिलाई…जिला पंचायत सदस्य, सभासद एवं अन्य दलों के पदाधिकारियो ने भारतीय जनता पार्टी की सदस्यता ग्रहण की.मैथा मंडल से राघवेंद्र प्रताप सिंह लकी, जिला पंचायत सदस्य पवन अग्निहोत्री, आशीष गौड़, धीरज यादव, राम सुरेश, विवेक अवस्थी आदि ने बुधवार को भाजपा की सदस्यता ग्रहण की.वही रूरा मंडल से कांग्रेस के वरिष्ठ नेता श्याम बिहारी शुक्ला ने अपने सैकड़ो समर्थकों के साथ भारतीय जनता पार्टी की सदस्यता ग्रहण की.अकबरपुर मंडल से सभासद रामपाल नायक, हरमोहन सिंह यादव, कश्मीर यादव ने सैकड़ो सदस्यों के साथ भाजपा की सदस्यता ग्रहण की..रनिया मंडल से समाजवादी पार्टी से जिला सचिव सुनील गुप्ता, साजन सभासद प्रमीत तिवारी, शीलू मिश्रा ,सचिन शर्मा ,शैलेंद्र तिवारी ,अभिषेक सिंह, शिवेंद्र यादव ,अखंड प्रताप सिंह, हरमोहन यादव ने सैकड़ो समर्थकों के साथ भारतीय जनता पार्टी की सदस्यता ग्रहण की..बुधवार को भाजपा की सदस्यता ग्रहण करने के बाद उपरोक्त लोगों ने भाजपा में अपनी आस्था व्यक्त करते हुए कमल के फूल को अपनाया. इस मौके पर भाजपा के जिला अध्यक्ष मनोज शुक्ला ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी सबका साथ सबका विकास करने वाली पार्टी है.पंडित दीनदयाल के सिद्धांतों को अपनाकर आज भाजपा मे 10 करोड़ से ज्यादा सदस्य है हम 2024 में 400 का आंकड़ा पार करने वाले हैं. मोदी एवं योगी की सरकार सभी वर्गों का ध्यान रखकर समान रूप से विकास कर रही है.रनिया विधानसभा क्षेत्र के संयोजक डॉक्टर सतीश शुक्ला ने भी इस मौके पर कहा कि प्रदेश में कानून व्यवस्था सुदन हुई है पहले गुंडा माफिया और बाहुबलियों की सरकार थी महिला दलित किसान सभी लोग भय के माहौल में जीते थे योगी सरकार में अपराधी थर-थर कांप रहे है .इस मौके पर लोकसभा संयोजक राजेश तिवारी, विधानसभा संयोजक डॉक्टर सतीश शुक्ला, सौरभ मिश्रा, विकास मिश्रा मीडिया प्रभारी, शिव विलास मिश्रा, भाजपा के वरिष्ठ नेता विनोद तिवारी, अकबरपुर नगर पंचायत के पूर्व सभासद श्याम तिवारी, पवन राजपूत, दिनेश पालीवाल, बंगाली बाबू, योगराज राजपूत, आशकरण संखवार भोगनीपुर विधान सभा से मंडल अध्यक्ष मुकुल पाण्डेय डिम्पल सचान करूणाशंकर दिवाकर आदि उपस्थित रहे.

Global Times 7

Related Articles

Back to top button