लखनऊ
पाक्सो एक्ट से संबंधित वांछित अभियुक्त को पुलिस ने किया गिरफ्तार ! बस्ती

धीरेंद प्रताप सिंह
ग्लोबल टाईम्स 7
न्यूज नेटवर्क
बस्ती,लखनऊ
उत्तर प्रदेश
बस्ती। पुलिस अधीक्षक गोपाल कृष्ण चौधरी के अपराध एवं अपराधियो के प्रति आदेश के क्रम में, अपर पुलिस अधीक्षक ओमप्रकाश सिंह के निर्देशन में, क्षेत्राधिकार ह्ररैया अशोक कुमार मिश्रा के पर्यवेक्षण में तथा थाना अध्यक्ष छावनी सुभाष मौर्य के नेतृत्व में पुलिस ने थाना छावनी पर पंजीकृत मुकदमा संख्या 31/2024 धारा 363, 376 डी,506 आईपीसी तथा पोक्सो एक्ट के वांछित अभियुक्त को राम जानकी तिराहे से गिरफ्तार कर जेल भेजा |
अपर पुलिस अधीक्षक ओम प्रकाश सिंह ने बताया की पुलिस को मिली तहरीर के आधार पर उचित धाराओं में दुष्कर्म का मुकदमा पंजीकृत कर पुलिस विवेचना कर रही है तहरीर में दिए नामजद अभियुक्त को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है तथा उचित विधिक कार्यवाही की जा रही है |