सीडीओ ने नगर निकाय सामान्य निर्वाचन के लिए दिए निर्देश
10 नवंबर तक अनिवार्य रूप से डेटाबेस कराये फीड अन्यथा रोका जाएगा वेतन
ग्लोबल टाइम्स-7, डिजिटल न्यूज़ नेटवर्क, जिला संवाददाता राम प्रकाश शर्मा औरैया।
औरैया 18 अक्टूबर 2022- मुख्य विकास अधिकारी अनिल कुमार सिंह ने समस्त विभागाध्यक्ष/ कार्यालयाध्यक्ष को नगर निकाय सामान्य निर्वाचन- 2022 के लिए मतदान/ मतगणना कार्मिकों के लिए अधिकारियों /कर्मचारियों का डाटाबेस प्रपत्र-1 पर प्रभारी अधिकारी (कार्मिक) विपिन पाल ई-डिस्ट्रिक्ट मैनेजर, कार्यालय जिला मुख्यालय, कलेक्ट्रेट, ककोर को दिनांक 20 अक्टूबर तक प्राप्त कराते हुए लॉगइन आईडी एवं पासवर्ड प्राप्त कर प्रपत्र-2 पर ऑनलाइन डाटाबेस दिनांक 10 नवंबर 2022 तक अनिवार्य रूप से फीड कराने के निर्देश दिए हैं। उन्होंने कहा कि इस कार्य में लापरवाही/शिथिलता बरते जाने पर संबंधित के विरुद्ध वेतन रोकने की कार्यवाही सुनिश्चित की जाएगी।