जर्जर सडकें,गड्डा मुक्त अभियान को खुलेआम ठेंगा दिखा रहा विभाग ! रायबरेली

विजय सिंह
ग्लोबल टाईम्स 7
न्यूज नेटवर्क
लखनऊ उत्तर प्रदेश
महराजगंज रायबरेली।
डबल इंजन की सरकार बनने के बाद विकास का पहिया तो प्रदेश में तेजी से दौड़ रहा किन्तु लोकनिर्माण विभाग के जिम्मेदारों की करतूतों से आम जन जर्जर सड़कों पर ठोकर खाने को मजबूर दिखाई पड़ रहा।
बताते चले की सरकार द्वारा सड़कों को गड्ढा मुक्त बनाने तथा राज्य मार्ग से जुड़ी गांव की बदहाल सड़कों का नवनिर्माण कराने को भारी भरकम पैसा भेजा जा रहा। किन्तु राजनैतिक दबाव, चहेते ठेकेदारों की खिदमतगारी तथा खुद के नफे नुकसान का जोड़ गणित लगा सड़कों का प्रस्ताव शासन को भेजा जा रहा। मामला क्षेत्र की बड़ी आबादी वाले गांव सलेथू से जुड़ा हैं जहां गांव में स्थापित डिग्री कालेज, इंटर कालेज, जूनियर हाईस्कूल एवं प्राईमरी पाठशाला में पढ़ने वालों बच्चों, राहगीरों सहित आमजन को अत्यंत जर्जर सड़क से होकर गुजरना पड़ता हैं। मालूम हो की महराजगंज से बछरावां राज्यमार्ग से होकर सलेथू सहित जुनिहा गांव को जोड़ने वाला लिंक मार्ग अपनी बेबसी की कहानी खुद बयां कर रहा।
इस लिंक मार्ग से करीब तीन हजार की आबादी का आवागमन होता हैं लेकिन विभागीय मंत्री जितिन प्रसाद द्वारा सख्त हिदायत के बावजूद लोकनिर्माण विभाग के एई एवं एक्सईएन का ऐसी जर्जर सड़को से कोई लेना देना नहीं। आगामी लोकसभा चुनाव नजदीक होने पर जिम्मेदार अधिकारियों की हीलाहवाली शासन की गांव गलियारे तक विकास पहुंचाने की मंशा एवं डबल इंजन सरकार की मेहनत सहित आम जनमानस की उम्मीदों पर पानी फेरती नजर आ रही।
फोटो- जर्जर सड़क पर आवागमन करते ग्रामीण!






