वकीलों की हड़ताल 15 फरवरी तक स्थगित

रिपोर्ट अनिल कुमार गुप्ता
ग्लोबल टाइम्स 7
न्यूज़ नेटवर्क
उत्तर प्रदेश लखनऊ
बलरामपुर।
तहसीलदार उतरौला शैलेश चन्द्र के खिलाफ वकीलों की हड़ताल 15 फरवरी तक स्थगित कर दी है। तब तक वकीलों ने उन्हें अपने कार्यशैली में सुधार करने की चेतावनी दी है।
अधिवक्ता संघ उतरौला अध्यक्ष प्रहलाद यादव की अध्यक्षता में वकीलों की आम सभा की बैठक हुई जिसमें अध्यक्ष ने वकीलों को बताया कि एसडीएम उतरौला अवधेश कुमार व संघ के पदाधिकारियों से वार्ता हुई जिसमें उन्होंने तहसीलदार उतरौला के कार्यशैली में सुधार करने को कहा गया है। इस पर वकीलों ने अपनी हड़ताल पन्द्रह फरवरी तक स्थगित करने का निर्णय लिया गया। बैठक में वकीलों ने तहसीलदार उतरौला शैलेश चन्द्र के खिलाफ चल रहे हड़ताल को खत्म करने का निर्णय लिया गया। अधिवक्ता संघ उतरौला अध्यक्ष प्रहलाद यादव ने बताया कि अगर तहसीलदार उतरौला शैलेश चन्द्र ने अपने कार्यशैली में सुधार न किया तब अधिवक्ता गण पुनः हड़ताल करेंगे।