जातियों में बंटे हिन्दू समाज को समरसता से संगठित करने का पर्व है मकरसंक्रांतिरवि द्विवेदी*

ग्लोबल टाइम्स-7
007
न्यूज नेटवर्क
अनूप गौङ
जिला संवाददाता
कानपुर देहात
पुखरायॉ
जातियों में बंटे हिन्दू समाज को समरसता से संगठित करने का पवं है मकर संक्रांति
यह बात स्थानीय सरस्वती शिशु मंदिर में राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ द्वारा आयोजित मकर संक्रांति उत्सव में जिला सहकार्यवाह रवि द्विवेदी ने कही।
उन्होंने कहा कि भारत उत्सवों का देश है। संपन्न भारतीय संस्कृति के त्योहारों में से ही छह प्रमुख त्योहार ही राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के उत्सव हैं। मकरसंक्रांति का उत्सव सूर्य के मकर राशि में प्रवेश के साथ ही उत्तरायण होने से दिन धीरे धीरे बढ़ने से प्रकाश व ऊर्जा बढ़ने का पर्व है।
उन्होंने कहा कि आज भारत ने अपनी सांस्कृतिक संपन्नता से ही सकारात्मक होकर दुनिया में विशिष्ट पहचान बनाई है। करोना जैसा वैश्विक आपदा के दौरान जब संपन्न राष्ट्र हताशा से घिरे थे तब भारत ने वैक्सीन बनाकर दुनिया को इससे उबरने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।
उन्होंने कहा कि श्री राम जो भारत के जन जन के नायक हैं ने समाज के हर वर्ग को साथ जोड़कर रावण पर विजय पाई।हिन्दुत्व सहोदरा सर्वे का भाव लेकर राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ सम्पूर्ण हिन्दू समाज को एकजुट कर भारत को परमवैभव पर पहुंचाने को लेकर पिछले 98 वर्ष से लगा है।
इस मौके पर नगर संघचालक रामसुदर्शन श्री वास्तव, जिला प्रचारक सुनील, विभाग सद्भावना प्रमुख प्रदीप, जिला सह बौद्धिक प्रमुख श्याम बाबा, नगर कार्यवाह शिवाजी,सह नगर कार्यवाह डा. अभयदीप, प्रधानाचार्य अभिषेक,नगर प्रचार प्रमुख विवेक, सुमित रामप्रकाश , महेन्द्र पाल, अनूप गौड़, विपिन,दीपक,रुद्र, श्याम जी,राम जी,प्रेम, अंजू ,अमन, शुधांषु, हर्षित आदि रहे।






