गुरु वंदन कर मनाया गया मकर संक्रांति का पर्व

जीटी -7, नारायण किशोर पोरवाल सिटी रिपोर्टर औरैया।
14 जनवरी 2024
#औरैया।
मकर संक्रांति का पर्व स्नान और दान के पर्व के रूप में मनाया जाता है। इसके अलावा लोग गुरु वंदन भी इस पर्व पर करते हैं। सुरान गांव में गुरु वंदन कर मकर संक्रांति का पर्व मनाया गया। इस मौके पर प्रसाद वितरण भी किया गया। कार्यक्रम के दौरान बड़ी संख्या में लोगो ने गुरु वंदन किया।
रविवार को मकर संक्रांति के पर्व पर क्षेत्र के सुरान गांव में गुरु वंदन कार्यक्रम आयोजित किया गया जिसमें वृंदावन धाम से पधारे संत शिवेश कृष्णा का उनके शिष्यों द्वारा बंधन किया गया। इस दौरान संत शिवेश कृष्ण ने बताया कि मकर संक्रांति का पर्व एक महापर्व के रूप में मनाया जाता है, जिसकी महत्वता सभी पर्वों से बढ़कर है। उन्होंने राम मंदिर प्राण प्रतिष्ठा को लेकर बताया कि यह एक साड़ी का नहीं बल्कि इस युग का बहुत बड़ा कार्य होने जा रहा है राम मंदिर प्राण प्रतिष्ठा वाले दिन सभी लोग अपने-अपने घरों में पूजन कर इसे पर्व के रूप में मनाए। दीपक जलाकर 22 जनवरी को कार्यक्रम पूरे उत्सव पूर्वक मनाएं। इस मौके पर पवन पोरवाल, समीर पोरवाल, पीसी पोरवाल, अश्वनी कुमार शुक्ला, शशिकांत पांडे, आमोद त्रिपाठी, नीलू तिवारी, दिनेश वर्मा, हिमांशु पोरवाल, राखी पोरवाल, आरती पोरवाल, निधि पोरवाल, संजय पोरवाल, सौरभ पोरवाल सहित बड़ी संख्या में लोग मौजूद रहे।