भूकंप आपदा से बचाव के लिए किया गया माकं अभ्यास

भूकम्प आपदा में बचाव कार्य पर एन०डी०आर०एफ० व् जनपद कानपुर देहात की अन्य संस्थाओ द्वारा किया गया मॉक अभ्यास
आपदा के दौरान समय प्रबंधन जीवन रक्षा हेतु बहुपयोगी
ग्लोबल टाइम्स-7
डिजिटल
न्यूज नेटवर्क
अनूप गौङ
जिला प़शासनिक संवाददाता
कानपुर देहात
16 नवम्बर 2022
जिलाधिकारी नेहा जैन के निर्देशों के क्रम में अपर जिलाधिकारी(वि0/रा0) जे पी गुप्ता की अध्यक्षता में अरेब ग्रीन वर्ल्ड रिजार्ट्स, माती जनपद कानपुर देहात में भूकंप आपदा पर संयुक्त मॉक अभ्यास किया गया। इस दौरान एन०डी०आर०एफ० के कमांडेंट श्री मनोज कुमार शर्मा के कुशल दिशा निर्देशन में एन०डी०आर०एफ० लखनऊ टीम व् कानपुर देहात के फायर विभाग, पी.डब्लू.डी., जिला पुलिस, स्वास्थ्य विभाग, सिचाई विभाग, NYK और रेड क्रास की टीमों द्वारा किसी भी प्रकार की भूकंप व् फायर आपदा होने पर खोज, राहत व् बचाव कार्य हेतु मॉक का संयुक्त अभ्यास किया गया जिसका मुख्य उद्देश्य घायल व् चोटिल ब्यक्तियो के अमूल्य जीवन की रक्षा करना , सभी रेस्पोंस एजेंसियों का रेस्पोंस चेक करना व सभी स्टेक होल्डरस के बीच आपसी समन्वय स्थापित करना है। इस मॉक अभ्यास का प्रमुख उद्देश्य खोज, राहत व बचाव कार्य के संचालन में आने वाली कमियों की समीक्षा कर उन्हें दूर करना भी है। इस मॉक अभ्यास के प्रथम चरण में एन०डी०आर०एफ० अधिकारियों व् फायर विभाग, पी.डब्लू.डी., जिला पुलिस,
स्वास्थ्य विभाग, सिचाई विभाग, नेहरू युवा केन्द्र और रेड क्रास सहित अन्य विभाग के अधिकारियों द्वारा बैठक कर इस मॉक अभ्यास की सम्पूर्ण रूप रेखा तैयार की गयी। इस मॉक अभ्यास का सम्पूर्ण नेतृत्व एन०डी०आर०एफ० लखनऊ के टीम कमांडर निरीक्षक बिनय कुमार एवं 30 सदस्यी टीम द्वारा किया गया। टीम कमांडर निरीक्षक विनय कुमार ने बताया कि आपसी समन्वय से सकारात्मक पहल व सशक्त रिस्पोंस सिस्टम को विकसित करने से इस तरह की भूकंप जैसी आपदाओ में होने वाली दुर्घटनाओ से आसानी से निपटा जा सके और समय – समय पर इस तरह के मॉक अभ्यास द्वारा महत्वपूर्ण जीवन की रक्षा की जा सकेगी
इस मॉक अभ्यास के दौरान अपर जिलाधिकारी जगदंबा प्रसाद गुप्ता, एसडीएम भूमिका यादव, तहसीलदार रणविजय सिंह NDRF के टीम कमांडर निरीक्षक बिनय कुमार और उप निरीक्षक जीतेन्द्र सिंह यादव सहित 30 सदस्यी टीम, मेडिकल टीम, एन0सी0सी0, अग्निशमन टीम एवं अन्य महत्वपूर्ण विभाग के प्रतिनिधि मौजूद रहे