उत्तर प्रदेश

बालिका के जन्म लेते ही मौत परिजनो ने काटा हंगामा

पुलिस को सूचना देते ही डॉक्टर व स्टाफ अस्पताल छोड़ भागे

पीडित द्वारा तहरीर देने पर पुलिस ने निजी अस्पताल संचालक के खिलाफ पंजीकृत किया मुकदमा

जीटी-70017, राम प्रकाश शर्मा ब्यूरो रिपोर्ट औरैया।
06 जनवरी 2024

#औरैया।

जनपद की कोतवाली बिधूना क्षेत्र के एक निजी अस्पताल में एक व्यक्ति ने प्रसव पीड़ा होने पर अपनी पत्नी को शुक्रवार की देर रात एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया। जिस पर अस्पताल संचालक के द्वारा काउंटर पर रुपए जमा कराये गये, साथ ही सब कुछ ठीक होने की बात कही गई। इसके बाद अस्पताल में प्रसूता ने मृतक नवजात बालिका ने जन्म दिया। इसके साथ ही उसकी मौत हो गई। इसी बात को लेकर वहां पर मौजूद परिजनों ने अस्पताल संचालक पर लापरवाही का आरोप लगाया और हंगामा खड़ा कर दिया। इसके अलावा इस आशय की जानकारी पुलिस को देते ही डॉक्टर व नर्स अस्पताल छोड़कर भाग गये। पीड़ित की तहरीर पर पुलिस ने निजी अस्पताल संचालक के खिलाफ रिपोर्ट पंजीकृत की है।
बिधूना कोतवाली क्षेत्र के एक निजी अस्पताल में लापरवाही के चलते अस्पताल में नवजात बालिका की जन्म लेते ही मौत हो गई। इसी बात को लेकर वहां पर मौजूद परिजनों ने अस्पताल संचालक के खिलाफ हंगामा शुरू कर दिया। बिधूना से विनय शाक्य पुत्र राम स्वरूप शाक्य निवासी आर्यनगर ने कोतवाली में तहरीर दी और बताया कि न्यू लोटस हॉस्पिटल बिधूना नदी तिराहे पर संचालित है। हॉस्पिटल में उसने अपनी पत्नी जो गर्भवती थी, प्रसव पीडा होने पर उसने अपनी पत्नी खुशुबू पत्नी विनय कुमार शाक्य निवासी बिधूना आर्यनगर को शुक्रवार को पूर्वाहन लगभग 12 बजे भर्ती कराया था। इसके बाद अस्पताल संचालक द्वारा दस हजार रुपए भी काउंटर पर जमा कराये गये थे, इसके बाद उन्होंने उससे कहा कि सब ठीक है। कोई दिक्कत नही आयेगी, लेकिन रात्रि दो बजे उसकी पत्नी ने बेटी को जन्म दिया वह मरी हुई थी। उसने अस्पताल संचालक पर लापरवाही का आरोप लगाते हुए कहा कि घोर लापरवाही के कारण उसकी नवजात पुत्री की मौत हो गयी है, और उसकी पत्नी की हालत गंभीर बनी हुई है। दूरभाष के माध्यम से पुलिस को सूचना देने पर अस्पताल संचालक डॉक्टर व नर्स सभी मौके से भाग गये। पुलिस ने इस आशय का मुकदमा पीड़ित की तहरीर पर अस्पताल के खिलाफ पंजीकृत किया है। इस संबंध में क्षेत्राधिकार बिधूना ने जानकारी देते हुए बताया कि महिला को शुक्रवार पूर्वाह्न 11:00 बजे लोटस अस्पताल में प्रसव के लिए भर्ती कराया गया था। जहां पर चिकित्सकों की गैर मौजूदगी में प्रसव कराया गया। जिससे नवजात बच्ची की मौत हो गई। इसके बाद मौजूद स्टाफ अस्पताल छोड़कर भाग गया। कार्रवाई करने के लिए मुख्य चिकित्सा अधिकारी को निर्देशित किया गया है। इसके साथ ही शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। पीड़ित की तहरीर पर अग्रिम कार्रवाई प्रचलित है। कानून व्यवस्था संबंधी कोई समस्या नहीं है।

Global Times 7

Related Articles

Back to top button