उत्तर प्रदेश

नगर में निकाली गई पूजित अक्षत कलश यात्रा हाथों में ध्वज लेकर निकले राम भक्तों ने संपूर्ण नगर राम मय कर दिया

ग्लोबल टाइम्स 7 न्यूज़ नेटवर्क जिला इटावा ब्यूरो चीफ बृजेश पोरवाल

भरथना सनातन धर्म के लिए बहुत ही गर्व का पल जो हर किसी को रोमांचित और श्रद्धा भाव का आभास कराता है भव्य श्री राम मंदिर अयोध्या में मर्यादा पुरुषोत्तम राम लला की प्राण प्रतिष्ठा के उपलक्ष में श्री राम जन्मभूमि प्राण प्रतिष्ठा अभियान कार्यक्रम के अंतर्गत शुक्रवार को पूजित अक्षत कलश यात्रा बड़े ही धूमधाम और हर्षोल्लाह से नगर में निकाली गई। श्री राम जन्मभूमि प्राण प्रतिष्ठा अभियान समिति भरथना के द्वारा व राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के सह जिला कार्यवाहक अमित मिश्रा के दिशा निर्देशन में कस्बा के मोहल्ला जवाहर रोड स्थित मिडिल स्कूल प्रांगण में श्री नर्मर्देश्वर महादेव मंदिर से नगर भ्रमण को निकली पूजित अक्षत कलश यात्रा को जिला संघ चालक राजेंद्र सिंह द्वारा हरी झंडी दिखाकर रवाना किया गया।
कलश यात्रा के दौरान समस्त नगर भगवान श्रीराम के गगन भेदी जयकारों से गूंजा श्रद्धालु गण मर्यादा पुरुषोत्तम भगवान श्रीराम के संगीतमयी भजनों पर झूम झूम कर नाचे।
भरथना नगर के प्रमुख मार्गो जवाहर रोड, आजाद रोड, मंदिर दानसहाय से वापस बजाजा लाइन चौराहा सराय रोड, बालूगंज होते हुए पुराना भरथना स्थित शिव मंदिर पर पहुंच कर समापन हुआ।
इस खास यात्रा में नगर संचालक जे,के, महेश्वरी नगर समन्वयक दुर्गेश अवस्थी विभाग प्रचारक प्रमुख अश्विनी शुक्ला प्रखंड अध्यक्ष सुनील त्रिपाठी दिवाकांत शुक्ला, डॉ अनीता सिंह जिला महामंत्री महिला मोर्चा भाजपा, शशि यादव, शिखा देवी, सरोज, कमला देवी, रीता, फूलमती, डॉ सुरेंद्र प्रताप गुप्ता, सुशील त्रिपाठी विश्व हिंदू परिषद ,कैलाश एडवोकेट, खुशबू,गोविंद वर्मा, ओम प्रताप सिंह गौर बन्टू,त्रिलोकी पोरवाल, गौरव गुप्ता, अमित गुप्ता, नवनीत गुप्ता, कृष्ण हरि दुबे छोटू, प्रमोद गुप्ता, बृजेंद्र शुक्ला, राजीव तिवारी, सुशांत उपाध्याय, विवेक कुशवाहा, सुमेध अवस्थी, आशीष चौहान, कन्हैया पोरवाल सहित सैकड़ो की तादाद में लोगों की उपस्थिति रही।

Global Times 7

Related Articles

Back to top button