उत्तर प्रदेशलखनऊ

सजादो घर को गुलशन सा
प्रभु श्री राम आएंगे।

नववर्ष विशेषांक

ग्लोबल टाइम्स 7 डिजिटल न्यूज नेट वर्क,कंचौसी ब्लॉक रिपोर्टर बृजेश बाथम की कलम से।
22 जनवरी 2024 का सभी देश वासियों को बेसब्री से इंतजार है जब प्रभु श्री राम देश के महान संतों और धर्म गुरुओं की अनुआई में पूर्ण प्राण प्रतिष्ठा के साथ अपने घर अर्थात अपने महल में विराजमान होंगे।पूरे देश में दीपावली जैसा महोत्सव होगा,घर घर से शंख,घंटे,ढोल मजीरों और प्रभु श्री राम के भजनों की आवाज सुनाई देगी।सच माने तो बिलकुल वैसा ही दृश्य होगा जब प्रभु श्री राम लंका पर विजय प्राप्त करने के पश्चात अयोध्या लौटे थे।पूरी अयोध्या नगरी को दुल्हन की तरह सजा दिया गया है जिसे देखकर रामराज्य की कल्पना की जा सकती है।देश ही नही विदेशों में भी प्रभु राम के प्रति गहरी आस्था देखी जा सकती है।देश के यशस्वी प्रधान मंत्री नरेंद्र मोदी ने देश वासियों से 22 जनवरी को अपने अपने घरों में श्री राम ज्योति जलाने का आह्वान किया है।प्रदेश केमुख्यमंत्री योगी आदित्य नाथ,बागेश्वर धाम के पीठाधीश पंडित धीरेंद्र शास्त्री,और महान संतों और धर्मगुरुओं ने भी 22 जनवरी कोश्री राम ज्योति जलाकर घर घर दीपावली मनाने का आह्वान किया है। कहते है कि प्रभु श्री राम का नाम लेने से ही लोगो के सारे कष्ट दूर हो जाते है और जब प्रभु श्री राम अपने महल में विराजमान होगे तब अयोध्या के साथ साथ पूरे देश में राम नाम की गूंज सुनाई देगी।
जय श्री राम,जय अयोध्या धाम।

Global Times 7

Related Articles

Back to top button