उत्तर प्रदेश

प्रधानाचार्य राजेंद्र कुमार यादव के निधन पर शोकसभा का हुआ आयोजन

विद्यालय प्रबंधक शगुन सिंह व प्रधानाचार्य संदीप पटेल ने शोक सभा का कियाआयोजन।

ग्लोबल टाइम 7
न्यूज़ नेटवर्क
उन्नाव ब्यूरो
फुन्नी त्रिपाठी

उन्नाव तहसील बीघापुर क्षेत्र के गांव खरझारा राजकीय हाईस्कूल के प्रधानाचार्य राजेंद्र यादव के निधन पर आज विद्यालय परिसर में शोक सभा का आयोजन किया गया। शोक सभा में तमाम क्षेत्रीय प्रधानाचार्यों,शिक्षकों,जनप्रतिनिधियों व ग्रमीणों ने प्रधानाचार्य को भावभीनि श्रद्धांजलि अर्पित की। ग्राम प्रधान प्रतिनिधि खरझारा अजय पटेल व अमर शहीद रामलखन सिंह स्मारक विद्यालय के प्रबंधक सगुन सिंह व प्रधानाचार्य संदीप पटेल ,शिक्षक अरुण यादव प्रदीप सिंह ने श्री यादव के व्यक्तित्व पर प्रकाश डाला।

विद्यालय के शिक्षक अश्वनी कुमार ,प्रदीप सिंह एवं राजेश कुमार ने श्री यादव से जुड़े तमाम संस्मरण सुनाकर उन्हें याद किया एवं बच्चों ने अश्रुपूरित विदाई दी। प्रभारी प्रधानाचार्य विवेक दीक्षित जी ने सभी आगंतुकों का आभार व्यक्त किया।

Global Times 7

Related Articles

Back to top button