उत्तर प्रदेशलखनऊ

प्रधान पति के संरक्षण में दबंग लोगों द्वारा किया जा रहा है ग्राम समाज की भूमि पर अवैध कब्जा

पीड़िता द्वारा कब्जा रोकने के लिए उपजिलाधिकारी मैथा को दिया गया प्रार्थना पत्र

ग्लोबल टाइम्स- 7 न्यूज़ नेटवर्क 0006
राकेश कुमार मिश्र
संवाददाता तहसील मैंथा
28 दिसम्बर 2023
# शिवली
कानपुर देहात, ग्राम समाज की भूमि पर किए गए अनाधिकृत कब्जों से भूमि को अवमुक्त कराने हेतु सर्वोच्च न्यायालय, उच्च न्यायालय द्वारा निर्गत आदेशों के अनुपालन में शासन द्वारा समय समय पर प्रशासन को दिए जा रहे निर्देश हवा हवाई साबित हो रहे हैं क्योंकि अपवाद स्वरूप ही कुछ कब्जा से भूमि मुक्त कराई गई है वहीं बहुतायत स्तर पर दबगों द्वारा शासकीय भुमि परअवैध कब्जा करने की सूचनाओं समय-समय पर मिलती रहती हैं जिसका जीता जाता उदाहरण ग्राम माडा मैथा के अंतर्गत बैरी मैथा मार्ग पर हो रहा अवैध कब्जा है | गाटा सं०248 में गाँव माडा निवासिनी शुभमती पत्नी राजेन्द्र कुमार को मत्स्य पालन हेतु आवंटित किए गए पट्टे की भूमि पर प्रधान पति की संरक्षता में दबंग पंकज, सोनी तथा पूती द्वारा जबरन अवैध रूप से कब्जा करने में व्यस्त है और प्रशासन चुपचाप तमाशा देख रहा है जबकि पीड़िता न्याय पाने के लिए दर-दर भटक रही है | एक और शासन अवैध कब्जेदारों पर सख्त कार्यवाही करने की बात कह रहा है वही दूसरी ओर अधीनस्थ प्रशासन अवैध रूप से कब्जा करने वालों पर सहानुभूति बरत रहा है | पट्टाधारक पीड़िता शुभमती द्वारा एक शिकायती पत्र उपजिलाधिकारी मैथा को दिया गया है जिसमें उसकी तथा ग्राम समाज की भूमि पर किए जा रहे प्लाटिंग हेतु अवैध कब्जे को रोकने का निवेदन करते हुए भूमि की पैमाइश करने का अनुरोध किया गया है |

Global Times 7

Related Articles

Back to top button