उत्तर प्रदेशलखनऊ

महिला करंट लगने से मंदिर पर गिरी हुई मौत

मंदिर में सफाई के दौरान गेट में उतर आया था करंट, परिजनों में मचा कोहराम

जीटी-70017, राम प्रकाश शर्मा ब्यूरो रिपोर्ट औरैया।
17 दिसंबर 2023

#औरैया।

बिधूना कोतवाली क्षेत्र के कोठी गांव में रविवार को मंदिर पर पूजा करने गई एक महिला की करेंट लगने से मौत हो गई। मंदिर कै दरवाजे में करंट आ रहा था। दरवाजा को छूते ही महिला करंट की चपेट में आ गई, और मंदिर पर ही गिर पड़ी। निजी अस्पताल में चिकित्सकों ने महिला को मृत घोषित कर दिया। परिजनों का रो-रो कर बुरा हाल है।
कोठी गांव निवासी महिला रेशमा देवी 65 पत्नी वर्मादीन रविवार को घर के सामने बने मन्दिर में पूजा करने के लिए गयी हुई थी। उसी समय साफ सफाई के बाद जैसे ही मन्दिर  में जाने के लिए दरवाजे से निकली। बिजली की लाईन का करेंट दरवाजे में उतर रहा था। दरवाजा को छूते ही महिला करंट की चपेट में आ गई और वही अचेत होकर गिर पड़ी। कुछ देर बाद वहां से गुजरे लोगों ने देखा कि महिला मन्दिर पर पड़ी थी। लोगों ने जाकर देखा तो महिला मृत पड़ी थी। जिसकी सूचना परिजनों को दी। मौके पर पहुंचे परिजनों में कोहराम मच गया। आनन-फानन में उसे निजी अस्पताल में ले जाया गया, जहाँ डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। घटना को लेकर गांव में कोहराम मच गया। वही रुरुगंज चौकी इंचार्ज मुलेन्द्र सिंह ने बतया की इस घटना को लेकर कोई जानकारी नही मिली है।

Global Times 7

Related Articles

Back to top button