राष्ट्रीय लोक अदालत एवं आर्बिट्रेशन की विशेष लोक अदालत का हुआ शुभारम्भ 196009 वाद किये गए निस्तारित।

ग्लोबल टाइम्स-7
007
न्यूज नेटवर्क
अनूप गौङ
जिला संवाददाता
कानपुर देहात
कानपुर देहात
09 दिसंबर 2023
राष्ट्रीय विधिक सेवा प्राधिकरण, नई दिल्ली तथा उ0प्र0 राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण, लखनऊ द्वारा निर्गत दिशा-निर्देशों के अनुक्रम में कोविड-19 प्रोटोकाल के नियमों का पालन करते हुए आज दिनांक 09.12.2023 को माननीय जनपद न्यायाधीश/अध्यक्ष, जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, श्री जय प्रकाश तिवारी एवं श्री हिमांशु कुमार सिंह अपर जिला जज/नामित सचिव जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, कानपुर देहात द्वारा जनपद न्यायालय कानपुर देहात के पोर्टिगो में माँ सरस्वती जी की मूर्ति पर माल्यार्पण व दीप-प्रज्वलन कर राष्ट्रीय लोक अदालत एवं आर्बिट्रेशन की विशेष लोक अदालत का शुभारम्भ किया गया, जिसमें श्री चन्द्र शेखर II – प्रथम अपर जिला जज एवं श्री रजत सिन्हा- नोडल अधिकारी लोक अदालत सहित समस्त न्यायिक अधिकारीगण एवं कर्मचारीगण उपस्थित रहे। कार्यक्रम का संचालन श्री हिमांशु कुमार सिंह, अपर जिला जज/नामित सचिव, जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, कानपुर देहात द्वारा किया गया। कार्यक्रम में माननीय जनपद न्यायाधीश/अध्यक्ष, जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, द्वारा अधिक से अधिक वादों के निस्तारण हेतु दिशा-निर्देश दिये गये एवं लोक अदालत को सफल बनाने का आवाहन किया गया।
आर्बिट्रेशन की विशेष लोक अदालत में 33 वाद लगाये गये एवं 02 वादों का निस्तारण किया गया।
आज की राष्ट्रीय लोक अदालत में कानपुर देहात के समस्त 06 तहसीलों द्वारा अपनी-अपनी तहसीलों में लोक अदालत का आयोजन किया गया जिसमें राजस्व एवं अन्य प्रकृति के वादों को निस्तारण हेतु लगाया गया, जिसमें तहसीलों द्वारा 9401 वाद लगाये गये तथा 9401 वादों का निस्तारण किया गया तथा जनपद न्यायालय के क्षेत्राधिकार में आने वाले 02 तहसील घाटमपुर द्वारा 3863 व बिल्हौर द्वारा 3561 वादों का निस्तारण किया गया। इस प्रकार समस्त तहसीलों से द्वारा 16825 वादों का निस्तारण किया गया।
माननीय श्री जय प्रकाश तिवारी जनपद न्यायाधीश, कानपुर देहात द्वारा 25 वाद लगाये गये तथा 08 वादों का निस्तारण किया गया। जिसमें कुल रुपया 2500/- की वसूली की गयी।
माननीय श्री चन्द्र शेखर-II, अपर जिला जज प्रथम, कानपुर देहात द्वारा 07 वाद लगाये गये तथा 03 वादों का निस्तारण किया गया। जिसमें कुल रुपया 915730/- की वसूली की गयी।
माननीय श्री रजत सिन्हा, अपर जिला जज द्वितीय/नोडल अधिकारी लोक अदालत, कानपुर देहात द्वारा 09 वाद लगाये गये तथा 01 वाद का निस्तारण किया गया। जिसमें कुल रुपया 20690/- की वसूली की गयी।
श्री जगदीश प्रसाद-V, माननीय प्रधान न्यायाधीश, प्रधान पारिवारिक न्यायालय, कानपुर देहात द्वारा 89 वाद लगाये गये जिसमें से कुल 64 वादों का निस्तारण किया गया।
श्री मोहन लाल विश्वकर्मा, माननीय पीठासीन अधिकारी, मोटर दुर्घटना दावा अधिकरण, कानपुर देहात द्वारा मोटर दुर्घटना के 100 वाद लगाये गये तथा 31 वादों का निस्तारण किया गया। जिसमें कुल रुपया 2,04,89,000/- की क्षतिपूर्ति प्रदान की गयी।
श्री बाकर शमीम रिजव़ी, अपर जिला एवं सत्र न्यायाधीश (पाक्सो) द्वारा 36 वाद लगाये गये तथा 25 वादों का निस्तारण किया गया एवं रुपये 2000/- की वसूली की गयी।
रवि यादव, अपर जिला एवं सत्र न्यायाधीश -चतुर्थ द्वारा 396 वाद लगाये गये तथा 367 वाद निस्तारित किये गये एवं रुपये 24,000/- की वसूली की गयी।
सुरेन्द्र सिंह, अपर जिला एवं सत्र न्यायाधीश/एफ.टी.सी. प्रथम द्वारा 03 वाद लगाये गये तथा 01 वाद निस्तारित किया गया।
आज की राष्ट्रीय लोक अदालत में ऑर्बिट्रेशन में 33 वाद लगाये गये व 02 वादों का निस्तारण हुआ।
श्रीमती अलुंकृता शक्ति त्रिपाठी, मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट द्वारा 16760 वाद लगाये गये तथा 4372 वाद निस्तारित किये गये एवं रुपये 2,59,000/- की वसूली की गयी।
मो. तौसीफ रजा, सिविल जज वरिष्ठ वर्ग द्वारा 73 वाद लगाये गये तथा 63 वाद निस्तारित किये गये एवं रुपये 1,90,75,101/- की वसूली की गयी।
श्रीमती संगीता, अपर मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट प्रथम द्वारा 593 वाद लगाये गये तथा 422 वाद निस्तारित किये गये एवं रुपये 80,000/- की वसूली की गयी।
श्रीमती नेहा बनोधिया, अपर सिविल जज वरिष्ठ वर्ग प्रथम द्वारा 275 वाद लगाये गये तथा 179 वाद निस्तारित किये गये एवं रुपये 29,690/- की वसूली की गयी।
इन्दिरा दानू, न्यायिक मजिस्ट्रेट, बाह्य न्यायालय, घाटमपुर द्वारा 815 वाद लगाये गये तथा 815 वाद निस्तारित किये गये एवं रुपये 22,150/- की वसूली की गयी।
महेन्द्र कुमार आर्य, स्थायी लोक अदालत द्वारा 30वाद लगाये गये तथा 27 वाद निस्तारित किये गये।बैंक रिकवरी के 12974 वाद लगाये गये जिसमें से 611 वादों का निस्तारण करते हुए कुल रुपया 21,20,19,941/- बैंक रिकवरी की गयी। ए.के. सिंह मुख्य चिकित्साधिकारी, कानपुर देहात में 196533 आयुष्मान योजना के आवेदन प्राप्त हुये। जिसमें से 101326 आवेदन पत्रों का निस्तारण करते हुए सभी आवदेकों को योजना से लाभान्वित किया गया।
इस प्रकार आज की राष्ट्रीय लोक अदालत में मोटर दुर्घटना प्रतिकर वाद, पारिवारिक विवादों से सम्बन्धित घरेलू हिंसा, व्यावहारिक वाद, उत्तराधिकार वाद, राजस्व वाद तथा लघु फौजदारी, स्वास्थ्य विभाग तथा अन्य लंबित वादों का निस्तारण करते हुए कुल 196009 वाद निस्तारित किये गये तथा रुपये 25,43,25,142/- की धनराशि अर्थदण्ड के रूप में वसूल की गयी व क्षतिपूर्ति दिलायी गयी।
माननीय जनपद न्यायाधीश अध्यक्ष के कुशल निर्देशन एवं हिमांशु कुमार सिंह अपर जिला जज/नामित सचिव जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, कानपुर देहात के उत्कृष्ट संचालन में राष्ट्रीय लोक अदालत का आयोजन सफलतापूर्वक सम्पन्न किया गया हिमांशु कुमार सिंह अपर जिला जज/नामित सचिव जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, कानपुर देहात द्वारा समस्त बैंकों एवं वित्तीय संस्थाओं के पण्डालों में जाकर एवं समस्त विभागों में व्यक्तिगत रूप से जाकर यथोचित दिशा-निर्देश दिये गये। जिससे राष्ट्रीय लोक अदालत को सफल बनाया जा सका।





