तिनका-तिनका इंडिया अवार्ड्सः 2023) जेल बन्द कैदी ने जीता

ग्लोबल टाइम्स-7
007
न्यूज नेटवर्क
अनूप गौङ
जिला संवाददाता
कानपुर देहात
कानपुर देहात
09.12.2023
जेल सुधारों को समर्पित तिनका तिनका फाउन्डेशन द्वारा संचालित राष्ट्रीय तिनका तिनका इंडिया अवार्ड्स 2023 की घोषणा 05 दिसम्बर, 2023 को की गयी, जिसके क्रम में 09 दिसम्बर, 2023 को मानवाधिकार दिवस पर तिनका तिनका इंडिया अवार्डस विजेताओं को पुरुस्कार वितरण किया गया। इस साल पेंटिंग श्रेणी में देश भर से कुल 11 बंदियों को उनकी असाधारण रचनात्मक प्रतिभा के लिये सम्मानित किया गया है। जिला कारागार, कानपुर देहात में निरुद्ध विचाराधीन बंदी शुभम उपाध्याय पुत्र लालजी उपाध्याय नि० ग्राम व पोस्ट-बरौर, थाना-बरौर, कानपुर देहात को भी पेंटिंग श्रेणी में Consolation पुरुस्कार से सम्मानित किया गया। इस अवसर पर जेलर डॉ० विजय कुमार पाण्डेय, उपजेलर शिवाजी सिंह, राजेश कुमार, रामदास यादव, कु० विजय लक्ष्मी एवं इजहार अहमद द्वारा बंदी शुभम उपाध्याय को शुभ कामनायें प्रदान की गयी, एवं समस्त बंदियों को सृजनात्मक कार्यों में अधिक से अधिक भागीदारी लेने हेतु प्रोत्साहित किया गया।