यूरिया पम्प पर लेटे किसान की गला रेतकर हत्या

बेटे के ससुरालियों पर आरोप,तनाव को देखते हुए कई थानों की पुलिस फोर्स तैनात
जीटी-70017, राम प्रकाश शर्मा बयूरो रिपोर्ट औरैया।
09 दिसंबर 2023
#औरैया।
कुदरकोट थाना अंतर्गत बुंदेलखंड एक्सप्रेस वे के कट के निकट बने यूरिया पंप पर एक किसान की गला रेतकर हत्या कर दी गई। सुबह जब परिजनों ने देखा तो कोहराम मच गया। परिजनों ने बेटे के ससुरालियों पर हत्या का आरोप लगाया,जिन्हे पुलिस ने हिरासत में ले लिया। गांव में तनाव को देखते हुए मौके पर कई थानों की पुलिस फोर्स तैनात है। एसपी चारु निगम भी मौके पर पहुंच गई थी।
नगला जादव निवासी 45 वर्षीय जनबेद यादव पुत्र साहिब सिंह गांव के बाहर बुंदेलखंड एक्सप्रेस वे के कट पर बने एक यूरिया पम्प पर रहता था।शनिवार की सुबह काफी देर तक बाहर न आने पर लोगों ने परिजनों को सूचना दी। परिजन मौके पर आए तो देखा जनबेद यादव का शव पड़ा था। धारदार हथियार से गला रेता गया था। चोट के निशान भी थे। हत्या से तनाव की स्थिति हो गई। कई थानों की पुलिस फोर्स पहुंच गई। परिजनों का आरोप था की मृतक के बेटे शिवम की शादी तीन साल पहले पाता के पास गांव से हुई थी। शादी के बाद से ही ससुराल से तनाव चल रहा था। बीते महीने बेटे के ससुराली आए और सब सामान भर ले गये और दोनो पक्षों में मारपीट भी हुई। ससुरली जान से करने की धमकी देकर गये थे।जिसकी सूचना कुदरकोट थाने में दी गई, लेकिन कोई कार्रवाई नही हुई। परिजनों का आरोप है की ससुरालियों ने ही हत्या की। पुलिस ने मृतक के बेटे के ससुरालियों को हिरासत में ले लिया। एसपी चारु निगम ने मौके पर जाकर निरीक्षण किया। मौके पर कई थानों की पुलिस फोर्स तैनात है। एसपी चारु निगम ने बताया जिन पर आरोप लगाया गया उन्हें हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा जा रहा था। तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई की जायेगी।
रात दो बजे के बाद हुई हत्या
मृतक के बेटे ने बताया की रात 1:30 बजे के बाद किसी ट्रक चालक ने पम्प पर यूरिया डलवाई थी। जिसका ऑनलाइन पेमेंट किया, तब पापा का फोन आया था की पेमेंट पहुंचा की नही जिस पर दो बजे के करीब उसने पेमेंट आने की पुष्टि कर दी। इससे अंदाजा लगाया जा रहा है की रात दो बजे के बाद हत्या हुई है। पुलिस सभी बिंदुओं की गहनता से जांच और रही है।