उत्तर प्रदेशलखनऊ

बार एसोसिएशन चुनाव के लिए कुल 19 नामांकन हुए दाखिल

कई पद हुए निर्विरोध तो कई पदों पर 28 दिसम्बर को होगा मतदान

ग्लोबल टाइम्स-7, डिजिटल न्यूज़ नेटवर्क, जिला संवाददाता राम प्रकाश शर्मा औरैया।

बिधूना,औरैया। तहसील बार एसोसिएशन बिधूना के चुनाव के लिए नामांकन के अंतिम दिन 8 नामांकन पत्र दाखिल हुए हैं और 4 पदों के लिए सिर्फ एक एक नामांकन पत्र दाखिल होने से 4 पदों पर निर्विरोध निर्वाचन होना लगभग तय है। कार्यकारिणी के विभिन्न पदों के लिए कुल 19 नामांकन पत्र दाखिल हुए हैं। तहसील बार एसोसिएशन के एल्डर्स कमेटी के अध्यक्ष हरिश्चंद्र सदस्य राम किशोर शुक्ला विनोद कुमार गुप्ता अरविंद सिंह यादव व सूरजपाल सिंह की मौजूदगी में नामांकन प्रक्रिया संपन्न हुई।
अध्यक्ष पद के लिए रविंद्र कुमार पांडे व अरविंद कुमार यादव ने, महामंत्री पद के लिए अमरेश सिंह सेंगर व राना सिंह सेंगर ने, अध्यक्ष पद के लिए नरेंद्र सिंह यादव व सतीश प्रजापति ने, उपाध्यक्ष पद के लिए दिनेश कुमार पाल व उपाध्यक्ष पद के लिए सुनील कुमार शाक्य, रामपाल सिंह चौहान, पुष्पेंद्र शुक्ला उपाध्यक्ष पद के लिए आलोक कुमार त्रिपाठी ने एवं पुस्तकालय मंत्री पद परवीन खातून ने, संयुक्त मंत्री प्रशासन पद पर राजीव कुमार व दीप कांत तिवारी ने, संयुक्त मंत्री प्रकाशन पद पर रामवीर सिंह यादव ने, वरिष्ठ कार्यकारिणी सदस्य पद पर कोई नामांकन पत्र दाखिल नहीं हुआ। कनिष्ठ कार्यकारिणी सदस्य पद के लिए शैलेन्द्र कुमार, चंद्र पाल व प्रशांत सिंह ने नामांकन किये थे। इस पद पर 3 पद खाली रहे हैं। तहसील बार एसोसिएशन के चुनाव के लिए मतदान 28 दिसंबर 2022 को होगा।

Global Times 7

Related Articles

Back to top button