शिव महापुराण कथा में शिव पार्वती का हुआ विवाह का वर्णन:

जीटी-70025, ओम कैलास राजपूत संवाददाता फफूँद।
01 दिसंबर 2023
#फफूंँद,औरैया।
शुक्रवार बारादरी मंदिर पाता चौराहा के प्रांगण में चल रही शिवमहापुराण कथा के तीसरे दिन शिव पार्वती विवाह का वर्णन किया गया।
नगर के बारादरी महादेव मंदिर परिसर में चल रही शिव महापुराण कथा में कथा वाचक श्री देवी चरण शुक्ला ने शिव-पार्वती विवाह का सचित्र प्रसंग सुनाया। उन्होंने कहा कि विवाह संस्कार पवित्र संस्कार है। लेकिन आधुनिक समय में प्राणी संस्कारों से दूर भाग रहा है। जीव के बिना शरीर निरर्थक होता है। ऐसे ही संस्कारों के बिना जीवन का कोई मूल्य नहीं होता। वहीं कथा सुनाते हुए शिव व पार्वती विवाह का व्याख्यान सुनाते हुए पार्वती माता का भोलेनाथ के साथ विवाह हुआ। ब्रह्मा, विष्णु, इंद्र, लोकपाल देवता विवाह में सम्मिलित हुए। हिमालय ने ढोल-नगाड़ों के साथ में भगवान की बरात की अगवानी की। तथा बारात में भूतों की टोली के साथ नाचते गाते हुए शिव जी बरात आई। बरात का भक्तों ने पुष्प वर्षा कर स्वागत किया। शिव पार्वती की सचित्र झांकी सजाई गई। विधि विधान पूर्वक विवाह संपन्न हुआ महिलाओं ने मंगल गीत गाये और विवाह की रस्म पूरी हुई। वहीं बारादरी मंदिर के महंत लज्जा राम ने कथा वाचक श्री देवी चरण शुक्ला का भरे हुए पंडाल मे फूलों की माला पहनाकर स्वागत किया।तथा महंत लज्जा राम ने बताया शिव महापुराण कथा नौ दिसम्बर तक चलेगी तथा प्रतिदिन दोपहर एक बजे से सायं पांच बजे तक चलेगी।