उत्तर प्रदेशलखनऊ

थाना बारा सगवर पुलिस ने एक नफर वांछित अभियुक्त को भेजा जेल

ग्लोबल टाइम 7
न्यूज नेटवर्क
उन्नाव
फुन्नी त्रिपाठी

उन्नाव तहसील बीघापुर थाना बारा सगवर क्षेत्र के ललमन खेडा में अभियुक्त वीरेन्द्र कुमार पुत्र स्व० द्वारिका प्रसाद पासी उम्र करीब 33 वर्ष निवासीग्रामलालमनखेडा मजरा रौतापुर थाना बारासगवर जनपद उन्नाव को महेश खेड़ा चौराहा से गिरफ्तार कर मा0 न्यायालय सदर उन्नाव भेजा गया नाम व पता अभियुक्त- वीरेन्द्र कुमार पुत्र स्व० द्वारिका प्रसाद पासी उम्र करीब 33 वर्ष निवासी ग्राम लालमनखेडा मजरा रौतापुर थाना बारासगवर
घटना का संक्षिप्त विवरण -दिनांक 19.11.2023 को वादिनी श्रीमती शिवदेवी पत्नी वीरेन्द्र पासी निवासी ग्राम लालमनखेड़ा थाना बारासगवर जनपद उन्नाव के प्रार्थना पत्र के आधार पर थाना स्थानीय पर सूचना फौती अंकित की गयी थी। सूचना के आधार पर चारों बच्चे 1. मयंक उम्र 9 वर्ष, 2. कु0 हिमाशी उम्र 8 वर्ष, 3. हिमाँक उम्र 6 वर्ष व 4. मान्सी उम्र 4 वर्ष का पंचायतनामा भरकर मर्चरी हाउस उन्नाव भेजकर पोस्टमार्टम की कार्यवाही पूर्ण की गयी थी। जिसमें मृतक बच्चो का विषरा सुरक्षित कर परीक्षण हेतु विधि विज्ञान प्रयोगशाला भेजा गया था। थाना स्थानीय पर दिनांक 29.11.2023 को वादिनी श्रीमती शिवदेवी पत्नी वीरेन्द्र पासी निवासी ग्राम लालमनखेड़ा थाना बारासगवर जनपद उन्नाव की लिखित तहरीर के आधार पर मु0अ0सं0 187/23 धारा 302/506 भादवि पंजीकृत किया गया है। जिसमें अभियुक्त वीरेन्द्र पासी उपरोक्त द्वारा अपने ही चार बच्चे 1. मयंक उम्र 9 वर्ष, 2. कु० हिमाशी उम्र 8 वर्ष, 3. हिमाँक उम्र 6 वर्ष व 4. मान्सी उम्र 4 वर्ष की पेड़ो में जहर मिलाकर खिलाकर हत्या कर दी गयी थी। आज दिनांक 01.12.2023 को मुखबिर खास की सूचना पर वांछित अभियुक्त वीरेन्द्र कुमार पुत्र स्व० द्वारिका प्रसाद पासी उम्र करीब 33 वर्ष निवासी ग्राम लालमनखेडा मजरा रौतापुर थाना बारासगवर जनपद उन्नाव को महेशखेड़ा चौराहा से समय प्रातः 06.45 बजे पुलिस हिरासत में लिया गया। नियमानुसार विधिक कार्यवाही कर मा0 न्यायालय सदर उन्नाव के समक्ष
भेजा गया है।
गिरफ्तारी में शामिल पुलिस टीम-
वरि0उ0नि0 मानिकराम वर्मा थाना बारासगवर जनपद उन्नाव।
का0 भानु प्रताप थाना बारासगवर जनपद उन्नाव।
का0 नीरज कुमार थाना बारासगवर जनपद उन्नाव।

Global Times 7

Related Articles

Back to top button