अधिक धूप ,गर्मी के कारण अभिभावकों ने प्राo विद्यालयों में समय परिवर्तन की मांग की।

ग्लोबल टाइम्स 7 डिजिटल न्यूज नेट वर्क, कंचौसी,सहार ब्लॉक ब्यूरो बृजेश बाथम।
कंचौसी/ औरैया
दिनों दिन बढ़ती जा रही तपन ,गर्मी और लूं के थपेड़ों से आम जन मानस परेशान है तो प्रायमरी स्कूल जाने वाले छोटे छोटे बच्चों का क्या हाल होगा इसे तो सिर्फ बच्चे ही बता सकते है। वर्तमान में अधिकांश विद्यालयों का समय सुबह 8 बजे से दोपहर 1से 2 बजे तक चल रहा है जो बच्चों के लिए अत्यंत दुखदाई और परेशानी से भरा होता है। खासतौर से पैदल स्कूल आने जाने वाले बच्चों के यह विद्यालय का समय ठीक नही है। दोपहर 12 बजे से तेज धूप और लूं का चलना आरंभ हो जाता है सड़कों पर सन्नाटा छा जाता है। लोग घरों में पंखों और कूलर की हवा का आनंद लेते है। लेकिन उन बच्चों से पूछिए जो छुट्टी के बाद भरी दोपहरी में अपने घरों में वापिस आते है। यैसा न हो कि बच्चे लूं की चपेट में आकर किसी बीमारी का शिकार बन जाएं, अभिभावकों ने शासन प्रशासन से मांग की है स्कूल के समय में परिवर्तन किया जाए ताकि बच्चे शिक्षा ग्रहण करने के साथ साथ गर्मी और तेज धूप से बचते ठीक समय पर घर आ जाएं। शिक्षा के साथ साथ बच्चों के स्वास्थ्य का ध्यान रखना भी हम सभी लोगों का कर्तव्य है।इसलिए शिक्षा विभाग से जुड़े सभी अधिकारियों को अभिभावकों की इस पीड़ा को समझना चाहिए और समस्या समाधान हेतु कोई रास्ता अवश्य निकालना चाहिए।