फाल्ट आने से 5 घंटे ठप्प रही 15 गांवों की बिजली आपूर्ति

ग्लोबल टाईम्स 7 डिजिटल न्यूज नेटवर्क टीम कंचौसी औरैया ब्लॉक संवाददाता ब्रजेश बाथम/संवाददाता प्रफुल्ल शुक्ला।
असेनी उपकेंद्र से जुडे़ नोगवा फीडर के कनमऊ गांव में फाल्ट आने के कारण सोमवार सुबह कंचौसी नगर सहित 15 गांवो की विद्युत आपूर्ति 5 घंटे ठप रही। इससे नगरवासियों को परेशानी का सामना करना पड़ा। दैनिक कार्य भी प्रभावित हुए। लोग पानी के लिए परेशान रहे। सोमवार सुबह 8 बजे के बाद आपूर्ति सुचारु होने पर ही राहत की सांस ली। सोमवार सुबह 4 बजे के बाद कनमऊ गांव में 11 हजार मेन लाइन में फाल्ट आ गया। इससे नगर की विद्युत आपूर्ति ठप्प हो गए। सुबह विद्युत निगम के कर्मचारी फाल्ट को सही करने में लगे रहे। इस कारण नोगवा , अमरपुर, विजई पुरवा, महिपाल पुरवा, सुंदरपुर, रंजीतपुर, बट्टाहा, मधवापुर, मुरली पुरवा, कनमऊ, हरतोली सहित 15 गावों की बिजली गुल रही।सुबह आठ बजे के बाद विद्युत आपूर्ति सुचारु की गई, लेकिन लो वोल्टेज की समस्या बनी रही। नगर वासियों ने विद्युत विभाग के अधिकारियों से लो वोल्टेज की समस्या से निजात दिलाने की मांग की। एस डी ओ असेनी अनुराग पांडेय ने बताया कनमऊ गांव फाल्ट आने से विधुत आपूर्ति बाधित रही। फाल्ट को दुरस्त कर विद्युत आपूर्ति सुचारु कर दी गई।