श्री सतगुरू महाविद्यालय धानी खेडा में मतदाता जागरुकता कार्यक्रम का आयोजन हुआ

उन्नाव तहसील बीघापुर के एस डीएम क्षितिज दिवेदी की अध्यक्षता में संपन्न हुआ
ग्लोबल टाइम 7
न्यूज नेटवर्क
उन्नाव ब्यूरो
फुन्नी त्रिपाठी
उन्नाव तहसील बीघापुर थाना बारा सगवर क्षेत्र के श्री सतगुरू महाविद्यालय धानी खेड़ा में महाविद्यालय में 18 वर्ष की आयु पूर्ण कर चुके छात्र/छात्राओं को मतदाता बनाने एवं मतदान हेतु प्रेरित करने के उद्देश्य से मतदाता जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया है।

उक्त क्रार्यक्रम का शुभारंभ क्षितिज द्विवेदी SDM बीघापुर ने मां शारदे के चित्र पर माल्यार्पण एवं पूंजन अर्चन कर किया तथा श्री सुमन्त कुमार विभागाध्यक्ष बी0 एड0 विभाग ने एस० डी० एम०क्षितिज द्विवेदी को शाल एवं माँ शारदे की प्रतिमा प्रदान कर सम्मानित किया एवं कौंशलेश द्विवेदी वनस्पति विज्ञान विभागाध्यक्ष ने तहसीलदार को शाल एवं प्रतिमा भेट कर सम्मानित किया अंत मे एस० डी०एम० क्षितिज द्विवेदी ने मतदान के अधिकार एव सरकार के गठन एवं मतदाता के अधिकारों के बारे में बताया।

कार्यक्रम का संचालन हरिओम दिवेदी ने किया आयोजित कार्यक्रम में उदय राज, सुमंत मिश्र, हरि ओम द्विवेदी, कौशलेश द्विवेदी, अजय सिंह, लता सिंह, रुचि सिंह, लक्ष्मी सिंह, ज्ञान प्रकाश, जय प्रकाश, एवं कार्यालय अधीक्षक उदयवीर सिंह, धर्मेंद्र सिंह, बृजेश द्विवेद्वी, अखिल पांडे, शिव गोविंद तिवारी ,पूती सिंह, आदि लोग रहे






