उत्तर प्रदेश

जब कभी पृथ्वी पर अत्याचार बढ़ता है तब भगवान लेते हैं अवतार- आचार्य शिवाकांत महाराज

कृष्ण जन्म की कथा का वाद्य यंत्रों के साथ आकर्षक प्रस्तुतीकरण

अकबरपुर सांसद देवेंद्र सिंह भोले ने उतारी आरती

ग्लोबल टाइम्स-7
007
न्यूज नेटवर्क
अनूप गौङ
जिला संवाददाता
कानपुर देहात

कानपुर देहात

अंतर्राष्ट्रीय कथावाचक पंडित शिवाकांत महाराज ने कहा है कि पृथ्वी पर जब-जब अत्याचार अनाचार बढ़ता है भगवान मानव स्वरूप में अवतार लेकर उसका हरण करते हैं।वे यहाँ अकबरपुर स्थित जनकपुरी मैदान में आयोजित श्रीमद् भागवत कथा पर अपने विचार व्यक्त कर रहे थे। उन्होंने रामचरितमानस की चौपाई” जब जब होय धर्म की हानी – बाढ़हिं असुर अधम अभिमानी”, तब तब प्रभु धरि मनुज शरीरा-हरहिं सकल सज्जन भव पीरा” का दृष्टांत सुनाते हुए कृष्ण जन्मोत्सव का वर्णन किया।इस दौरान श्रोताओं ने साज बाज पर गायन का भरपूर आनंद उठाया।कार्यक्रम के मध्य अकबरपुर लोकसभा सांसद देवेंद्र सिंह भोले ने पहुंचकर व्यास पीठ की आरती उतारी । इस अवसर पर प्रधान यजमान रामचंद्र गुप्ता , भाजपा सांसद देवेंद्र सिंह भोले ने व्यास पूजन किया गुड्डन सिंह चेयरमैन , पीएसआईटी कॉलेज चेयरमैन निर्मला सिंह , डॉक्टर नरेंद्र द्विवेदी , अशोक त्रिवेदी , श्याम ओमर , श्यामू गुप्ता , कुंवर सिंह , अमर यादव , राम आसरे गुप्ता झांसी शनिवार की कथा में यजमान रहे कोयला नगर कानपुर नगर से भगवान श्री कृष्ण जन्मोत्सव में पहुंचे अमित त्रिवेदी , हरी शरण त्रिवेदी , कथा की पूरी जानकारी पं उत्तम शुक्ला द्वारा दी गई.

Global Times 7

Related Articles

Back to top button