उत्तर प्रदेशलखनऊ

मोदी के तीसरी बार प्रधानमंत्री बनने की प्रार्थना कर 12 ज्योतिर्लिंग की यात्रा कर वापिस लौटे

भाजपा कार्यकर्ता का भाजपा जिलाध्यक्ष ने अंगवस्त्र एवं प्रतीक चिह्न देकर किया सम्मानित

जीटी-70017, राम प्रकाश शर्मा ब्यूरोचीफ औरैया।
07 नवंबर 2023

#औरैया।

भारत सरकार की प्रधानमंत्री मोदी के तीसरी बार प्रधानमंत्री बनने की प्रार्थना कर बीते 3 अक्टूबर को भाजपा कार्यकर्ता गगनदीप तिवारी 12 ज्योतिर्लिंग की यात्रा कर मंगलवार को वापिस लौटने के बाद भाजपा जिलाध्यक्ष भुवन प्रकाश गुप्ता ने भाजपा जिला कार्यालय तुर्कीपुर में अंग वस्त्र एवं प्रतीक चिह्न देकर सम्मानित किया। यात्रा कर लौटे गगनदीप तिवारी ने बताया कि यात्रा शुभारंभ पर सांसद जी सहित पूरे जनपद के पार्टी कार्यकर्ता पधारे थे लेकिन भाजपा जिलाध्यक्ष को कुछ पार्टी का आवश्यक लग जाने के कारण आना सम्भव नहीं हो पाया था। उसने कहा कि अध्यक्ष के आशीर्वाद से उनकी यात्रा संपन्न हो गई और अब काशी विश्वनाथ से निकल पहले सीधे जिला पार्टी कार्यालय पर आया हूंँ। मालूम हो कि कार्यकर्ता ने इतना बड़ा संकल्प पार्टी के लिए ही लिया था। भाजपा जिलाध्यक्ष भुवन प्रकाश गुप्ता ने कार्यकर्ता गगनदीप तिवारी को यात्रा की सफलता पर शुभकामनाए दी और अंग वस्त्र पहनाकर एवं प्रतीक चिह्न देकर सम्मानित किया और कहा कि पार्टी के कार्यकर्ताओ की मेहनत से फिर तीसरी बार केंद्र में मोदी सरकार बनेगी। इस अवसर पर भाजपा जिला उपाध्यक्ष अमर चंद्र राठौर, भाजपा किसान मोर्चा जिला उपाध्यक्ष राहुल गुप्ता, शुभम पाल मौजूद रहे।

Global Times 7

Related Articles

Back to top button