मन के हारे हार है मन के जीते जीत

माधव हैप्पी ओल्ड एज होम में बृद्धो को बनाया जा रहा आत्मनिर्भर
जीटी-70017, राम प्रकाश शर्मा ब्यरोचीफ औरैया।
06 नवंबर 2023
#औरैया।
आज सोमवार 06 नवंबर 2023 को ऑक्सफोर्ड शिक्षा प्रसार संस्थान द्वारा विगत कई वर्षों से सफलता पूर्वक माधव हैप्पी ओल्ड एज होम औरैया में संचालित किया जा रहा है। जिसमे रह रहे बुजुर्ग माता-पिता अपने कौशल को निखार कर आराध्या वृद्ध महिला स्वयं सहायता समूह के द्वारा अपने बूढ़े हाथों से धूप बत्ती, अगरबत्ती, धूप कोन, गुलाब जल, हवन सामग्री, दुर्गा पूजा किट, रूई बत्ती आदि सामग्रियों का निर्माण कर अपने स्वास्थ्य को और भी उत्तम व मजबूत बनाकर एक रोजगार के साधन से जुड़ रही है।
आज सोमवार को ऑक्सफोर्ड शिक्षा प्रसार संस्थान एवम समाज कल्याण विभाग उ0प्र0 द्वारा विगत कई वर्षों से सफलता पूर्वक माधव हैप्पी ओल्ड एज होम औरैया में संचालित किया जा रहा है जिसमे रह रहे बुजुर्ग माता-पिता अपने कौशल को निखार कर आराध्या वृद्ध महिला स्वयं सहायता समूह के द्वारा अपने बूढ़े हाथों से धूप बत्ती, अगरबत्ती, धूप कोन, गुलाब जल, हवन सामग्री, दुर्गा पूजा किट, रूई बत्ती आदि सामग्रियों का निर्माण कर अपने स्वास्थ्य को और भी उत्तम व मजबूत बनाकर एक रोजगार के साधन से जुड़ रही है ये सब मुमकिन हुआ है संस्था ऑक्सफोर्ड शिक्षा प्रसार संस्थान के सचिव राजवर्धन शुक्ल जी के सहयोग से आज आराध्या वृद्ध महिला स्वयं सहायता समूह के द्वारा एनटीपीसी औरैया में स्टॉल लगाया इस समूह की अध्यक्ष राजाबेटी व उपाध्यक्ष मधु ने बताया कि हमारे बच्चो व बहुओं ने ना कद्र समझ कर घर से निकाल दिया था और कहा था कि तुम लोग किसी काम के नही हो आज हम यह कह सकते है कि हम किसी से कम नहीं है और आज एनटीपीसी मेले में हम अपना स्वयं मॉल तैयार करके और विक्री कर मुझे बहुत आनंद मिल रहा है। साथ ही अपने युवाओं को संदेश देना चाहते है कि ऐसा कोई भी ऐसा इंसान नही जो दृढ़ संकल्प लेकर कोई भी कार्य नही कर पाए साथ ही हम बताना चाहते है कि मन के हारे हार है, मन के जीते जीत, तो हम लोगों ने जो वृद्ध आश्रम में रहकर जीत हासिल की है। वह सभी युवाओं के लिए प्रेरणा श्रोत है। साथ ही हम लोगों का समय भी बहुत अच्छे से व्यतीत हो रहा है और आनंद भी मिल रहा है।





