उत्तर प्रदेशलखनऊ

कांग्रेस का हाथ से हाथ जोड़ो अभियान की बनाई गई रूपरेखा

ग्लोबल टाइम्स -7 डिजिटल न्यूज़ नेटवर्क

फै़याज़उद्दीन सागरी शाहजहांपुर

शाहजहॉपुर। जिला कांग्रेस कमेटी की एक बैठक कांग्रेस कार्यालय राजीव भवन टाउन हॉल पर आयोजित हुई। जिसमे हाथ से हाथ जोड़ो अभियान की रूपरेखा बनाई गई। प्रदेश सचिव जनपद प्रभारी रीसाल अहमद ने कहा कि ये अभियान पूरे दो माह तक बूथ, ब्लॉक, जिला से लेकर प्रदेश स्तर तक चलेगा जिसमे हर ब्लॉक पर हर एक विधानसभा पर प्रभारी और सह प्रभारी होगा। इसके अलावा हर ब्लॉक पर प्रभारी व सह प्रभारी होगा जोकि पूरे अभियान में राहुल जी की भारत जोड़ो पदयात्रा पर चर्चा के साथ राहुल का पत्र और मोदी सरकार के खिलाफ चार्जशीट घर घर जाकर बाटेंगे और कांग्रेस की नीतियों को बताएंगे। इसके साथ ही जिस पदाधिकारी ब्लॉक अध्यक्ष की निष्क्रियता सामने आर ही है। उनके पदमुक्त की कार्यवाही शीघ्र होगी।
जिलाध्यक्ष रजनीश गुप्ता ने कहा कि इस अभियान को सभी पदाधिकारी पूरी लगन व मेहनत से सफल करे यदि कही पर लापरवाही सामने आती है तो या तो वो पदाधिकारी खुद इस्तीफा दे दे या खुद को पदमुक्त समझे क्योंकि ये पूरा वर्ष करो या मरो की भावना के साथ बिताना है।
बैठक का संचालन महानगर अध्यक्ष पवन सिंह ने किया। इसके बाद महानगर अध्यक्ष पवन सिंह के नेतृत्व में सभी कांग्रेसजनो ने शहर के विभिन्न मार्गो पर पर्चे वितरित किए। इस मौके पर प्रमुख रूप से एआईसीसी सदस्य अशफाक उल्ला खान, रामनाथ बघेला, मुन्ना सिंह नवादा, तनवीर सफदर, कृष्ण विनोद मिश्रा, रईस मिया, मोहिनी सागर, तक्वीम हसन, लक्ष्मी नारायण मिश्रा, अतीत बागी, गौरव त्रिपाठी,फुरकान अहमद कुरैशी, अजय विक्रम सिंह, देशपाल यादव, संजय सक्सेना, अबमिका मिश्रा, अफजाल खान, संतोष गुप्ता, सुधीर गुप्ता, इकबाल अंसारी, राउफ खान, बाल गोविंद यादव, सईद अंसारी सहित बड़ी संख्या में कार्यकर्ता मौजूद रहे।

Global Times 7

Related Articles

Back to top button