उत्तर प्रदेशलखनऊ

जिलाधिकारी ने जिला स्तरीय बैंक सलाहकार समिति की समीक्षा, योजनाओं में लक्ष्य प्राप्ति के दिये निर्देश

हर घर के0सी0सी0 01 अक्टूबर से 31 दिसम्बर तक चलेगा अभियान, उठाये लाभ

ग्लोबल टाइम्स-7
007
न्यूज नेटवर्क
अनूप गौङ
जिला संवाददाता
कानपुर देहात

कानपुर देहात
11 अक्टूबर 2023

जिला स्तरीय बैंक सलाहकार समिति की वर्ष 2023-24 की विभिन्न शासकीय योजनाओं के अन्तर्गत 01 अप्रैल 2023 से 30 सितम्बर 2023 के मध्य हुई प्रगति की समीक्षा बैठक जिलाधिकारी आलोक सिंह की अध्यक्षता में मां मुक्तेश्वरी देवी सभागार कक्ष कलेक्ट्रेट में संपन्न हुई। बैठक में एलडीएम द्वारा अवगत कराया गया कि जनपद का ऋण जमा अनुपात 67 प्रतिशत है, प्राथमिकता प्राप्त क्षेत्रों में लगभग 48 प्रतिशत ऋण वितरित किया गया। किसान क्रेडिट कार्ड के तहत लक्ष्य के सापेक्ष 55 प्रतिशत की प्राप्ति कर ली गयी है। उन्होंने बताया कि हर घर केसीसी अभियान 01 अक्टूबर से 31 दिसम्बर तक सघन रूप में चलाया जायेगा, जिसके अन्तर्गत सभी किसान सम्मान निधि प्राप्त करने वाले किसानों को आच्छादित किया जायेगा। जिलाधिकारी ने सभी बैंकों से जनपद में ऋण आवंटन मे तेजी लाने के साथ लक्ष्य प्राप्ति के साथ वित्तीय समावेशन, बैंक से ऋण लेने हेतु जनता को प्रेरित करने तथा पुराने ऋणों की समय से वसूली करने के निर्देश दिए। सभी बैंकों को वर्तमान वित्तीय वर्ष के लिए दिए गए लक्ष्यों को दिसम्बर तक पूर्ण करें। इसके अतिरिक्त मुख्यमंत्री ग्रामोद्योग रोजगार योजना, प्रधानमंत्री रोजगार सृजन कार्यक्रम, पीएम स्वनिधि योजना, पीएमएफएमइ योजना, प्रधानमंत्री मुद्रा योजना, जनधन योजना, प्रधानमंत्री जीवन ज्योति बीमा योजना, प्रधानमंत्री सुरक्षा बीमा योजना तथा अटल पेंशन योजना की विस्तृत समीक्षा जिलाधिकारी द्वारा की गयी। जिलाधिकारी ने कहा कि किसी भी आवेदक को कागजी कार्यवाही या अन्य किसी कारण से अनावश्यक रूप से परेशान न किया जाये, शासन की मंशा के अनुरूप लोगों को सुविधाऐं उपलब्ध करायें। विभिन्न बैंक जिले के दूर-दराज क्षेत्रों में योजनाओं को लेकर जागरूकता कैंपों का आयोजन करें तथा कैंप के दौरान ही ऋण से सम्बंधित मामलों स्वीकृत करने का प्रयास करे। विभिन्न योजनाओं के अन्तर्गत अस्वीकृत आवेदनों के सन्दर्भ में जिलाधिकारी ने कहा कि जो भी आवेदन अस्वीकृत किये गये है उन पर एक बार पुनः विचार किया जाये। बैठक में आरबीआई के पदाधिकारी द्वारा बताया गया कि बैंकों में दो हजार के नोट बदलने की प्रक्रिया रोक दी गयी है, यदि किसी भी व्यक्ति को अब भी दो हजार रूपये के नोट बदलना हो तो सीधे आरबीआई में आकर बदल सकता है। इसके पश्चात आरसेटी द्वारा उपलब्ध कराये जा रहे प्रशिक्षणों की समीक्षा की गयी, जिस पर जिलाधिकारी ने कहा कि विभिन्न विभागों से समन्वय करके बेरोजगार युवाओं, स्वयं सहायता समूह की महिलाओं, किसानों आदि को बेहतर प्रशिक्षण देकर रोजगार उपलब्ध कराने पर बल दिया जाये। इस मौके पर मुख्य विकास अधिकारी लक्ष्मी एन, एलडीएम, डीसी एनआरएलएम, जीएम डीआईसी, उप निदेशक कृषि, जिला मत्स्य अधिकारी तथा विभिन्न बैंकों के अधिकारीगण आदि उपस्थित रहे।

Global Times 7

Related Articles

Back to top button