उत्तर प्रदेशलखनऊ

सपाइयों ने जयप्रकाश नारायण की श्रद्धा के साथ मनाई जयंती

भारतीय लोकतंत्र के महानायक थे जयप्रकाश नारायण- रेखा वर्मा

जीटी-70017, राम प्रकाश शर्मा ब्यूरोचीफ औरैया।
11 अक्टूबर 2023

#बिधूना,औरैया।

जेपी आंदोलन के जननायक जयप्रकाश नारायण की जयंती सपाइयों द्वारा बुधवार को बिधूना कस्बे के सपा कार्यालय पर आयोजित एक समारोह में भारी श्रद्धा के साथ जयप्रकाश नारायण के चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित कर मनाई गई।
इस मौके पर संबोधित करते हुए सपा विधायक रेखा वर्मा ने कहा कि जयप्रकाश नारायण लोकतंत्र के महानायक एवं जनता के सच्चे मसीहा थे उनके द्वारा दिए गए योगदान को कभी भुलाया नहीं जा सकता है। उन्होंने कहा कि जयप्रकाश नारायण का जन्म 11 अक्टूबर 1902 को में बिहार के सारन जिले में हुआ था उस समय देश विदेशी सत्ता के चंगुल में फंसा छटपटा रहा था तभी एम ए तक शिक्षा प्राप्त करने के बाद वह मार्क्स के समाजवाद से प्रभावित हुए और भारतीय स्वतंत्रता आंदोलन का हिस्सा बनकर 1932 में जेल गए और उन्होंने अंग्रेजी सरकार के खिलाफ लोक आंदोलन का नेतृत्व भी किया जयप्रकाश नारायण देश की आजादी के महान पुरोधा एवं सच्चे जननायक थे। विनोबा भावे आंदोलन के लिए भी जयप्रकाश नारायण ने अपना जीवन समर्पित किया था। इस मौके पर डॉ नवीन वर्मा, गोलू, ज्ञान सिंह यादव, नीलम कठेरिया, ध्यान सिंह यादव, उमा सिंह यादव, छत्रपाल सिंह वर्मा, राजेश प्रताप सिंह यादव, राकेश यादव, डॉ राजपाल कश्यप, सपा नगर अध्यक्ष हिमांशु गुप्ता, रामसनेही पाल, सफीक खान, अरविंद यादव, विधायक प्रतिनिधि लालजी गुप्ता, नाहर सिंह कठेरिया, नरेश यादव, मीना कठेरिया, नूर मोहम्मद, अतुल कठेरिया, सुनील शर्मा, वीरेंद्र पाल, आदि सपा नेताओं द्वारा आजादी के महान पुरोधा जयप्रकाश नारायण के चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित कर श्रद्धांजलि दी गई।

Global Times 7

Related Articles

Back to top button