स्वतंत्रता दिवस पर जनपद के स्कूल कॉलेज संस्थानों में हुआ ध्वजारोहण

*- भारतीय किसान संघ ने जालौन चौराहा स्थित कार्यालय पर फहराया राष्ट्रीयध्वज* *औरैया।* स्वतंत्रता दिवस (15 अगस्त) को जनपद के स्कूल कॉलेज संस्थाओं में ध्वजारोहण हुआ। इसके साथ ही छात्र-छात्राओं ने सांस्कृतिक प्रस्तुतियां दी। जिले के विभिन्न शैक्षणिक संस्थानों एवं निजी कार्यालयों में 79 वां स्वतंत्रता दिवस उत्साह के साथ धूमधाम पूर्वक मनाया गया। गैल दव पब्लिक स्कूल के प्रधानाचार्य दीपा शरण ध्वजारोहण किया विद्यालय प्रांगण तिरंगा झंडा से सजा हुआ था इसके साथ ही देश भक्ति के गीत गुंजायमान हो रहे थें। विवेकानंद खेल मैदान में गेंल के कार निदेशक अजय त्रिपाठी ने परेड का निरीक्षण किया। उन्होंने विशिष्ट उपलब्धियों के लिए छात्रों को पुरस्कृत किया। छात्रों ने सांस्कृतिक कार्यक्रमों में भगत सिंह, रानी लक्ष्मीबाई, महात्मा गांधी, नेताजी सुभाष चंद्र बोस आदि के वलिदान को याद किया। भारतीय किसान संघ द्वारा स्थानीय मंगला काली चौराहा हाईवे रोड स्थित संघ कार्यालय पर ध्वजारोहण किया गया। . शहर के तिलक महाविद्यालय में कॉलेज अध्यक्ष रामकुमार बिश्नोई और नगर पालिका अध्यक्ष प्रतिनिधि अभिषेक गुप्ता ने ध्वजारोहण किया। कार्यक्रम में कॉलेज मंत्री अनिल गुप्ता वी पहचान रवि कुमार उपस्थित रहें। आवास विकास के तिलक एजुकेशन एकेडमी में में मंत्री गौरव पोरवाल ने झंडारोहण किया। इस अवसर पर अध्यक्ष रोहित अग्रवाल रामकुमार बिश्नोई कुमोद मिश्र सहित कई गणमन व्यक्ति मौजूद रहे नगर पालिका इंटर कॉलेज में प्रधानाचार्य सुनील मिश्रा व बुद्धमती इंटर कॉलेज में प्रधानाचार्य उमाकांत दीक्षित ने झंडा फहराया। इसी श्रृंखला में भारतीय किसान संघ के जिला अध्यक्ष संतोष कुमार तिवारी के नेतृत्व व निर्देशन में मां मंगला काली चौराहा के समीप सर्विस लाइन हाईवे रोड स्थित संगठन कार्यालय पर कार्यक्रम आयोजित हुआ। इस दौरान किसान संघ के जिला संयोजक नाथूराम तिवारी ने ध्वजारोहण किया। इसके साथ ही किसान संघ के जिला अध्यक्ष संतोष तिवारी ने स्वतंत्रता दिवस के विषय में विस्तृत जानकारियां सांझा की हैं। इस दौरान प्रमुख रूप से संघ के पदाधिकारी जिला अध्यक्ष संतोष तिवारी, जिला संयोजक नाथूराम तिवारी, महामंत्री राघवेंद्र पाठक,भास्कर पांडे, शिवाकांत द्विवेदी, बृजेश कुमार, शुभम तिवारी, विशाल तिवारी, शालू सेंगर, कैलाश शर्मा, मंजुल पांडे, ओमकार दीक्षित व आनंद अवस्थी आदि उपस्थित रहें। कार्यक्रम के अंत में प्रसाद वितरित किया गया।






