रामलीला कमेटी द्वारा निकाली गई भव्य शिव बारात

शिव बारात में रथों पर सजी झांकियां रही आकर्षण का केंद्र
25 अक्टूबर को भरत मिलाप एवं राजतिलक के साथ संपन्न हो जाएगा रामलीला महोत्सव
जीटी-70017, राम प्रकाश शर्मा ब्यूरोचीफ औरैया।
11 अक्टूबर 2023
#औरैया।
रामलीला कमेटी के तत्वावधान में बुधवार को भव्य शिव बारात तिलक नगर स्थित प्रदर्शनी स्थल से निकाली गई। आज गुरुवार 12 अक्टूबर से रामलीला महोत्सव का शुभारंभ होगा। रामलीला का आयोजन प्रदर्शनी परिसर में होगा।रामलीला के मुख्य आकर्षण भव्य विशाल शिव बारात का रहा। इसके अलावा विशाल धनुष यज्ञ 15 अक्टूबर 2023 रविवार, विजयदशमी महोत्सव एवं रावण दहन 24 अक्टूबर 2023 मंगलवार को आकर्षण का केंद्र रहेंगे। उपरोक्त जानकारी रामलीला कमेटी के अध्यक्ष अखिलेश कुमार उर्फ लालजी तिवारी एवं कमेटी के पदाधिकारियों द्वारा दी गई है। शिव बारात को पुलिस अधीक्षक चारू निगम ने हरी झंडी देकर रवाना किया।
रामलीला कमेटी के द्वारा रामलीला महोत्सव के तहत शिव बारात निकाली गई। यह शिव बारात तिलक नगर स्थित प्रदर्शनी स्थल से डीजे व बैंड बाजों के साथ प्रारंभ होकर संजय गेट होते हुए इटावा रोड, अस्पताल गेट सूर्या टाकीज, ब्लॉक गेट, पंडित गेंदालाल दीक्षित चौराहा, फफूँद रोड, फायर स्टेशन, जिलाजजी, जनक दुलारी इंटर कॉलेज, पुराना फफूँद रोड, बड़ी माता मंदिर, पक्का तालाब, गोविंद नगर गेट, समता विद्यालय, दिबियापुर रोड स्थित भोलेश्वर मंदिर, स्टेट बैंक, तहसील, क्रय विक्रय, सुभाष चौक, कानपुर रोड, ब्रह्म नगर होते हुए पुनः प्रदर्शनी स्थल पर पहुंचकर संपन्न हो गई। शिव बारात के दौरान जगह-जगह पर शिव बारात का स्वागत सम्मान किया गया। बारात में रथों पर विभिन्न देवी देवताओं शिवजी की सजीव झांकियां विशेष आकर्षण का केंद्र बनी हुई थी। इसके साथ ही भूत पिशाच भी बारात के साथ चल रहे थे। यह भूत पिशाच बच्चों में सहरन पैदा कर रहे थे। शिव बारात के दौरान सुरक्षा के मद्देनजर पुलिस व्यवस्था पूरी तरह से चौक चौबंद दिन रही थी।
इनसैट
12 अक्टूबर से 25 अक्टूबर तक चलेगा रामलीला महोत्सव होंगे कार्यक्रम
औरैया। रामलीला महोत्सव के अंतर्गत विजयदशमी महोत्सव कार्यक्रम 2023 विगत वर्षों की भांति मनाया जा रहा है, जिसमें 12 अक्टूबर 2023 गुरुवार-नारद मोह, रावण दिग्विजय, रामजन्म। 13 अक्टूबर 2023 शुक्रवार-मुनि याचना, ताड़का वध, अहिल्या छटा, 14 अक्टूबर 2023शनिवार -गंगा लीला, पुण्य वाटिका, जनक दरवार,15 अक्टूबर 2023 रविवार- विशाल धनुष यज्ञ। 16 अक्टूबर 2023 सोमवार कैकई वरदान, दशरथ प्रतिज्ञा, राम वनगमन,17 अक्टूबर 2023 मंगलवार निषाद मिलन, केवट संवाद, दशरथ मरण।18 अक्टूबर 2023 बुधवार जयन्त लीला, भरत मिलाप चित्रकूट में अनुसुइया उपदेश, पंचवटी निवास, 19 अक्टूबर 2023 गुरूवार- शूर्पनखा अंगभंग, खरदूषण वध, सीता हरण, 20 अक्टूबर 2023 शुक्रवार सीता खोज, सवरी मिलन, सुग्रीव मित्रता-बाली वध, 21 अक्टूबर 2023 शनिवार- लंका दहन, विभीषण शरण गति, रामेश्वर स्थापना, 22 अक्टूबर 2023 रविवार-अंगद रावण संवाद, लक्ष्मण शक्ति, 23 अक्टूबर 2023 सोमवार- कुम्भकर्ण वध, मेघनाद वध, अहिरावण वध, 24 अक्टूबर 2023 मंगलवार-विजया दशमी, रावण मेला, 25 अक्टूबर 2023 बुधवार- भरत मिलाप, राज तिलक, नाटक का आयोजन होगा इसके साथ ही रामलीला महोत्सव संपन्न हो जाएगा। रामलीला कमेटी के अध्यक्ष अखिलेश कुमार उर्फ लालजी तिवारी, चंदू तिवारी, रवि चतुर्वेदी, बबलू पांडेय, देव सिंह वर्मा, कमल कांत वर्मा, अनुराग त्रिपाठी, राजकुमार सक्सेना, शिवदास वर्मा, प्रतीक सिंह, अजय तिवारी, गोपाल दुबे, योगेश पाठक, वेदप्रकाश अवस्थी आदि रामलीला कमेटी पदाधिकारी सदस्यों का सहयोग जारी सहयोग जारी है।