भव्य रामलीला महोत्सव एवं विशाल शिव बारात व दशहरा मेला का होगा आयोजन

आज निकलेगी भव्य शिव बारात कल गुरुवार से शुरू होगा रामलीला महोत्सव
जीटी-70017, राम प्रकाश शर्मा ब्यूरोचीफ औरैया।
10 अक्टूबर 2023
#औरैया।
रामलीला कमेटी के तत्वावधान में विगत वर्षों की भांति इस वर्ष भी भव्य रामलीला का आयोजन किया गया है। जिसमें भव्य शिव बारात आज बुधवार को तिलक नगर स्थित प्रदर्शनी स्थल से निकाली जाएगी। इसके उपरांत गुरुवार 12 अक्टूबर से रामलीला महोत्सव का शुभारंभ होगा। रामलीला का आयोजन प्रदर्शनी परिसर में होगा। रामलीला के मुख्य आकर्षण भव्य विशाल शिव बारात 11 अक्टूबर 2023 बुधवार अपरान्ह 3 बजे से, विशाल धनुष यज्ञ 15 अक्टूबर 2023 रविवार, विजयदशमी महोत्सव एवं रावण दहन दिनांक 24 अक्टूबर 2023 मंगलवार रहेंगे। उपरोक्त जानकारी रामलीला कमेटी द्वारा दी गई है।
रामलीला कमेटी के अध्यक्ष अखिलेश कुमार उर्फ लालजी तिवारी एवं कमेटी के पदाधिकारी ने जानकारी देते हुए बताया कि रामलीला महोत्सव के अंतर्गत विजयदशमी महोत्सव कार्यक्रम 2023 विगत वर्षों की भांति मनाया जा रहा है, जिसमें 12 अक्टूबर 2023 गुरुवार-नारद मोह, रावण दिग्विजय, रामजन्म। 13 अक्टूबर 2023 शुक्रवार-मुनि याचना, ताड़का वध, अहिल्या छटा, 14 अक्टूबर 2023शनिवार -गंगा लीला, पुण्य वाटिका, जनक दरवार,15 अक्टूबर 2023 रविवार- विशाल धनुष यज्ञ। 16 अक्टूबर 2023 सोमवार कैकई वरदान, दशरथ प्रतिज्ञा, राम वनगमन,17 अक्टूबर 2023 मंगलवार निषाद मिलन, केवट संवाद, दशरथ मरण।18 अक्टूबर 2023 बुधवार जयन्त लीला, भरत मिलाप चित्रकूट में अनुसुइया उपदेश, पंचवटी निवास, 19 अक्टूबर 2023 गुरूवार- शूर्पनखा अंगभंग, खरदूषण वध, सीता हरण, 20 अक्टूबर 2023 शुक्रवार सीता खोज, सवरी मिलन, सुग्रीव मित्रता-बाली वध, 21 अक्टूबर 2023 शनिवार- लंका दहन, विभीषण शरण गति, रामेश्वर स्थापना, 22 अक्टूबर 2023 रविवार-अंगद रावण संवाद, लक्ष्मण शक्ति, 23 अक्टूबर 2023 सोमवार- कुम्भकर्ण वध, मेघनाद वध, अहिरावण वध, 24 अक्टूबर 2023 मंगलवार-विजया दशमी, रावण मेला, 25 अक्टूबर 2023 बुधवार- भरत मिलाप, राज तिलक, नाटक का आयोजन होगा इसके साथ ही रामलीला महोत्सव संपन्न हो जाएगा।