उत्तर प्रदेश

अमर शहीद राजा राव रामबक्स सिंह की प्रतिमा का सी0 एम0 ने किया अनावरण

ग्लोबल टाइम 7
न्यूज़ नेटवर्क
उन्नाव
फुन्नी त्रिपाठी

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ बोले, आजादी की वर्षगांठ पर भारत दुनिया का करेगा मार्गदर्शन

उन्नाव। तहसील बीघापुर वैसवारा क्षेत्र के गांव डौंडिया खेड़ा में आज मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने 1857 की क्रांति के अमर नायक राजा राव रामबख़्स सिंह की प्रतिमा का अनावरण करते हुए कहा कि उन्नाव वीरों और वाणीपुत्रों की तपोभूमि है जिसे हर कोई नमन वंदन करना चाहता है उन्होंने कहा कि यहां के अमर बलिदानियों में राजा रावरामबक्स सिंह ने भारत माता को गुलामी की जंजीरों में जकड़ने से बचाने के लिए अपनी जान गवां दिया। ऐसे वीर सपूत की प्रतिमा का अनावरण कर मैं अपने आपको धन्य समझता हूँ। मुख्यमंत्री ने यह भी जोड़ा कि पितृपक्ष पूर्वजों के प्रति कृतज्ञता जताने के उपयुक्त अवसर होता है ऐसे में आजादी के अमर नायक के प्रति श्रद्धाजंलि हमें गौरवान्वित कर रही है।


इस दौरान उन्होंने कहा कि देश को आजादी मिलने के उपरांत 75 वर्ष का सफर पूरा हो चुका है, अब अपने स्वर्णकाल में भारत वर्ष विश्व का नेतृत्व करेगा।
उन्होंने उन्नाव के बक्सर स्थित चंद्रिका देवी का जब आशीर्वाद मिला तब आया हूं डौंडिया खेड़ा में कहा कि हमारे अमर बलिदानियों की आहुति से धरती का स्वर्ग बनी भारत भूमि को आज वैश्विक स्तर पर पहचान मिली है, हमारे देश के यशस्वी प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के प्रयासों से हमारा देश अब दुनिया की महाशक्तियों में गिना जा रहा है। अभी हाल में ही देश की राजधानी दिल्ली में सम्पन हुए जी-20 के सफल आयोजन की हर जगह प्रशंसा हो रही है। यहीं नही आज सत्ता की समदर्शी दृष्टि के चलते खेल की दुनिया मे भी हमारे देश के खिलाड़ी भारत का परचम लहरा रहे हैं। उन्होंने कहा कि कोरोना जैसी महामारी के बाद दुनिया के साधन सम्पन्न राष्ट्रों को अपनी जान बचाने के लिए जहां भारत की सहायता लेनी पड़ी वही अपना पडोसी खाद्यान्न के लिए दर दर भटक रहा है। उन्होंने वैक्सीनवार फ़िल्म हर किसी को देखने की सलाह दी, जिसमें हमारे वैज्ञानिकों के कौशल को दिखाया गया है


मुख्यमंत्री ने कहा कि आजादी के अमृत महोत्सव पर हमारा देश एक ओर चन्द्र और सूर्य पर दस्तक दे रहा है वहीं अपनी सीमाओं को सुरक्षित करने के लिए हमारी सरकार ने देश की सेनाओं को अत्याधुनिक अस्त्र शस्त्रों से लैस किया है।
वैसवारा की पावन भूमि पर सी एम ने संकल्प लिया कि अब जिले की हर विधानसभा में महिला सम्मेलन किया जाएगा। अपनी इस सधी सियासी चाल से उन्होंने आगामी लोकसभा चुनाव का बिना कुछ बोले शंखनाद भी कर दिया।
अमर शहीद राजा राव राम बक्स साहब द्वारा पूजित शिवमन्दिर में किया पूजन अर्चन
सोमवार दोपहर अपने तय समय से करीब 15 मिनट की देरी से उन्नाव पहुंचे सीएम योगी आदित्यनाथ ने सबसे पहले राजा साहब द्वारा पूजित भगवान भोलेनाथ के मंदिर में पूजा अर्चना की और बाबा त्रिलोक चंद्र जी की मूर्ति पर माला भी पहनाया। इसके बाद उन्होंने क्रांति के महानायक राजा राव राम बक्स सिंह की प्रतिमा का अनावरण किया।


मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने
उन्नाव के समुचित विकास के लिए 484 करोड़ की योजनाओं का लोकार्पण एवं 319 करोड़ की योजनाओं का शिलान्यास भी किया।मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने अंग्रेजों के छक्के छुड़ाने वाले अमर शहीद योद्धा राजा राव रामबख्श सिंह की तपोभूमि पर वह बेहद सरल नजर आए । आयोजन में सी एम ने अंडर-19 महिला क्रिकेटर अर्चना निषाद को घर की चाबी सौंपी, वही नवजात शिशुओं को एक अभिभावक की तरह दुलराते हुए उनका अन्नप्राशन कराया। कार्यक्रम में जनपद के प्रभारी मंत्री दयाशंकर सिंह व सांसद के अलावा जिला पंचायत अध्यक्ष शकुन सिंह, सदर विधायक पंकज गुप्ता, क्षेत्रीय विधायक आशुतोष शुक्ला, भाजपा नेता शशांक शेखर सिंह ( सनी ) मुन्ना सिंह अवधूत के साथ साथ मंडलायुक्त रोशन जैकब, जिलाधिकारी अपूर्वा दुबे, पुलिस अधीक्षक सिद्धार्थ शंकर मीना एवं मुख्य विकास अधिकारी ऋषिराज एस डीएम क्षितिज द्विवेदी

Global Times 7

Related Articles

Back to top button