उत्तर प्रदेशलखनऊ

मुकदमों से किसानों को डराने कि कोशिश कर रहा है प्रशासन – राजेंद्र मलिक


ग्लोबल टाइम्स 7 शामली
रवि मलिक जीटी 7 899
शामली कलेक्ट्रेट पर बकाया गन्ना भुगतान, आवारा पशुओं व बिजली मीटर लगाने के विरोध में शुक्रवार को भाकियू (अ) के बैनर तले किसान पंचायत की गई थी इस दौरान विधायी समाधि कार समिति के सभापति का घेराव भी किसानों द्वारा किया गया था जिसके बाद थाना आर्दश मंडी पुलिस द्वारा भाकियू अराजनैतिक के राष्ट्रीय प्रवक्ता धर्मेंद्र मलिक सहित 20 लोगों के विरूद्ध मुकदमा दर्ज किया गया था। मुकदमें दर्ज करने के सम्बन्ध में भाकियू अराजनैतिक के संरक्षक व गठवाला खाप के चौधरी राजेंद्र मलिक ने कहा कि प्रशासन किसानों पर मुकदमे दर्ज कर उनको दबाना चाहता है यदि प्रशासन ने मिल मालिकों पर मुकदमा किया होता तो किसान उनका धन्यवाद करते, किसान मुकदमों से डरने वाले नहीं हैं यदि किसान जनप्रतिनिधियों को अपनी बात बताना चाहते हैं तो इसमें गलत क्या है लेकिन शामली प्रशासन को किसानों के बजाए मिल मालिकों की चिंता है उन्होंने चेतावनी दी है कि यदि जल्द ही किसानों का बकाया भुगतान व किसानों पर दर्ज मुकदमे वापस नहीं लिए गए तो लखनऊ पंचायत के बाद शामली में महापंचायत होगी जिसे प्रशासन संभाल नहीं पाएगा। उन्होंने कहा कि जिले के अधिकारियों को किसान असामाजिक तत्व व मिल मालिक हरिशचन्द्र नजर आते हैं।
किसानों के लिए जेल जाने को भी तैयार
मुकदमें दर्ज करने के मामले पर भाकियू अराजनैतिक के संरक्षक व गठवाला खाप के चौधरी राजेंद्र मलिक का कहना है कि ”हम मुकदमों से नहीं डरते किसानों के लिए जेल जाने को तैयार हैं प्रशासन किसानों के बकाया गन्ना भुगतान का कोई समाधान करें,,
ब्यूरो रिपोर्ट जीटी 7
शामली

Global Times 7

Related Articles

Back to top button