उत्तर प्रदेशलखनऊ

केंद्र की भाजपा सरकार इंडिया गठबंधन से हार रही इस लिए दिखा रही ईडी का खौफ

आम आदमी पार्टी ने प्रेस वार्ता कर केंद्र सरकार को चेताया दी आंदोलन की चेतावनी

12 घंटे की कार्रवाई में ईडी के हाथ खाली कोई भी नहीं मिला साक्ष्य व सबूत

जीटी-70017, राम प्रकाश शर्मा ब्यूरोचीफ औरैया।
08 अक्टूबर 2023

#औरैया।

आम आदमी पार्टी के जिलाध्यक्ष हेमंत पोरवल ने रविवार को स्थानीय एक रेस्टोरेंट में प्रेसवार्ता की। जिसमें उन्होंने राज्यसभा सांसद संजय सिंह के यहां एड की कार्रवाई को बी बुनियाद व निराधार बताया। उन्होंने कहा कि केंद्र की भाजपा सरकार इंडिया गठबंधन के सामने 2024 लोकसभा चुनाव हार रही है। इसलिए बौखलाहट के चलते विभिन्न एजेंसियों के छापे डलवा रही है। फर्जी शराब घोटाले मैं इसी के तहत संजय सिंह के यहां ईडी का छापा पड़ा और ईडी के हाथ खाली रहे। संजय सिंह को रिहा नहीं किए जाने पर आंदोलन की चेतावनी दी गई है।
जनपद औरैया में आम आदमी पार्टी के जिलाध्यक्ष हेमंत पोरवाल ने एक प्रेसवार्ता बुलाकर मीडिया को बताया कि संजय सिंह के ऊपर जो फर्जी आरोप लगाए हैं और बीजेपी सरकार ने दबाव बनाकर छापेमारी कर रेड डलवाई है। 2024 में मोदी इंडिया गठबंधन से चुनाव हार रहे हैं। इंडिया गठबंधन को मजबूत आवाज संजय सिंह को गिरफ्तार किया गया है। 12 घंटे ईडी की रेड चली संजय सिंह के घर का कोना-कोना छापा मारा गया, लेकिन कुछ नहीं मिला। इसके बावजूद उन्हें गिरफ्तार कर लिया गया। ईडी भाजपा के दबाव में काम कर रही है। संजय सिंह को गिरफ्तार करने से पहले सम्मन तक नहीं भेजा गया। सांसद संजय सिंह के खिलाफ यह पूरा मामला फर्जी वेबुनियाद और राजनीति से प्रेरित है। हम लोग इससे डरने वाले नहीं है। आम आदमी पार्टी के सिपाही डरने वाले नहीं है। संजय सिंह की लड़ाई पार्टी द्वारा जारी रहेगी। जिलाध्यक्ष आम आदमी पार्टी हेमंत पोरवाल कहना है कि आम आदमी पार्टी उत्तर प्रदेश प्रभारी सांसद संजय सिंह की ईडी द्वारा गिरफ्तारी से आम जनमानस में भारी रोष है। यह कार्रवाई मोदी अडानी के भ्रष्टाचार के खिलाफ इंडिया गठबंधन की मजबूत आवाज संजय सिंह की आवाज को दबाने की साजिश है। संजय सिंह की गिरफ्तारी से नाराज कार्यकर्ताओं ने पिछले दिनों पूरे देश भर में विरोध प्रदर्शन किया था। जिलाध्यक्ष ने कहा कि फर्जी शराब घोटाले के मुख्य व्यक्तियों ने 14 बार ईडी को बयान दिए, लेकिन उनमें कभी संजय सिंह का नाम नहीं लिया। सांसद संजय सिंह कोई अनजान व्यक्ति नहीं है। क्या अभियुक्त को इतनी बार बयान देते हुए संजय सिंह का नाम याद नहीं आया। यह पूरी तरीके से फर्जी है। उन्होंने यह चेतावनी दी है कि अगर आम आदमी पार्टी के सांसद संजय सिंह को रिहा नहीं करती है तो जनपद औरैया में भारी आंदोलन करने के लिए आम आदमी पार्टी तैयार है। प्रेसवार्ता के दौरान प्रमुख रूप से जिलाध्यक्ष हेमंत पोलवल के अलावा जिला महासचिव सौरभ कुमार, पूर्व जिला अध्यक्ष धर्मेंद्र कुमार, विपिन मिश्रा, छोटे सिंह राजपूत जिला उपाध्यक्ष, मोहित राजपूत जिलाध्यक्ष पंचायत प्रकोष्ठ मौजूद रहे।

Global Times 7

Related Articles

Back to top button