उत्तर प्रदेशलखनऊ

भारत विकास परिषद् मुख्य शाखा इटावा के संस्कृति सप्ताह के कार्यक्रम का हुआ शुभारम्भ


ग्लोबल टाइम्स 7 न्यूज़ नेटवर्क जिला इटावा ब्यूरो चीफ बृजेश पोरवाल

इटावा। भारत विकास परिषद् मुख्य शाखा इटावा के तत्वावधान में आयोजित संस्कृति सप्ताह कार्यक्रम नारायण वेंकट हाल में विधि-विधान से प्रारम्भ हो गये। प्रथम दिवस भारत की महान विभूतियां और संस्कृत श्लोक प्रतियोगिता आयोजित की गई। मुख्य अतिथि कैप्टन उपेन्द्र नाथ पाण्डेय और विशिष्ट अतिथि श्री सत्य प्रकाश उपाध्याय प्रान्तीय उपाध्यक्ष व विवेक कुलश्रेष्ठ क्षेत्रीय सचिव सेवा ने भारत माता और स्वामी विवेकानन्द के चित्रों पर माल्यार्पण करते हुए रोली चन्दन लगाया। तत्पश्चात दीप प्रज्ज्वलित कर कार्यक्रम का शुभारम्भ किया। सभी ने वन्देमातरम का गायन किया। विभिन्न विद्यालयों के प्रतिभागियों ने विभिन्न महान विभूतियों की वेशभूषा में आकर सुन्दर प्रस्तुति प्रदान की। जूनियर वर्ग के प्रति योगियों ने दो श्लोक सस्वर पाठ किया और वरिष्ठ वर्ग के प्रति भागियों ने भगवद्गीता से भावार्थ सहित श्लोक पाठ किया। रमेश कुमार चौधरी, अमोल तोमर और श्रीमती प्रतिभा पुरवार ने निर्णायक की भूमिका निभाई।
संस्कृति सप्ताह कार्यक्रम के द्वितीय दिवस को अन्त्याक्षरी प्रतियोगिता दो वर्ग जूनियर और सीनियर में आयोजित की गई। इस कार्यक्रम के मुख्य अतिथि श्री बृजानन्द शर्मा और विशिष्ट अतिथि मधुर श्रीवास्तव व संजय मिश्रा प्रान्तीय महासचिव पांचाल प्रान्त का राम मनोहर दीक्षित और नन्द कुमार यादव ने स्वागत किया। अन्त्याक्षरी प्रतियोगिता में अबकी बार व्यक्तिगत रूप से प्रतिभाग कराया गया। इससे पूर्व एक विद्यालय के प्रतिभागी टीम रूप में सम्मिलित होते थे।कवि शिव गोपाल अवस्थी ने निर्णायक की भूमिका निभाई।
इस कार्यक्रम को सफल बनाने में जगदीश प्रसाद पाण्डेय,इन्द्र नारायण पाण्डेय अध्यक्ष, अत्रि दीक्षित-सचिव,शैलेश पाठक कोषाध्यक्ष ,हरी शंकर त्रिपाठी,राज नारायण चौधरी और श्रीमती विमलेश शर्मा,श्रीमती इन्दु कुलश्रेष्ठ,बी. के. सिंह, आनन्द प्रकाश नारायण दुबे, आशा राम मिश्रा,आर. के. एस.यादव , राजीव लोचन दीक्षित,नन्द कुमार यादव, लालजी प्रसाद दुबे, ओमप्रकाश तिवारी, राजेन्द्र सिंह यादव, सुग्रीव सिंह यादव, राजीव अवस्थी, नरेन्द्र बहादुर सिंह कुशवाह,विनय कुमार पाण्डेय,ओम नारायण शुक्ला, श्रीमती शैलजा पाठक, श्रीमती मन्जू देवी, श्रीमती प्रतिभा सिंह , राकेश कुमार चौधरी ने सहयोग प्रदान किया। कार्यक्रम में बच्चों ने बढ़-चढ़ कर हिस्सा लिया। विभिन्न विद्यालयों के शिक्षक शिक्षिकाएं भी उपस्थित रहे। कार्यक्रम का सफल संचालन कुलदीप कश्यप ने किया। कार्यक्रम के अन्त में परिषद् के अध्यक्ष इन्द्र नारायण पाण्डेय ने सभी का आभार व्यक्त किया।

Global Times 7

Related Articles

Back to top button