जिले में आगमन पर शौर्य जागरण यात्रा का हुआ जोरदार स्वागत

जीटी-70017, राम प्रकाश शर्मा ब्यूरोचीफ औरैया।
02 अक्टूबर 2023
#औरैया।
आज सोमवार को झांसी से चलकर प्रदेश के कई जनपदों का भ्रमण करने के बाद औरैया शहर पहुंची। शौर्य जागरण यात्रा का जोर शोर से स्वागत किया गया। हिन्दू संगठनों ने यात्रा पर पुष्प वर्षा करते हुए शहर में उसके आगमन को लेकर उत्साहपूर्वक मेजबानी की।

यात्रा का जनपद की सीमा महटौली हाईवे से प्रारंभ होकर भाऊपुर, सीएनजी पम्प, देवकली चौराहा, सुभाष चौराहा, संजय गेट, तिलक इंटर कॉलेज, सत्तेश्वर तिराहा, ब्लाक गेट, जेसीज चौराहा, मंगलाकाली चौराहा, मण्डी समिति, सांई मन्दिर के बाद मुरादगंज, अजीतमल व अनंतराम टोल पर जोरदार स्वागत किया गया। विश्व हिन्दू परिषद के नेतृत्व में स्वागत कार्यक्रम के अलावा शहर के तिलक इंटर कॉलेज में एक जनसभा भी आयोजित की गई। जिसमें हिन्दुओं की चेतना को जगाने एवं एकजुट होने पर जोर दिया गया। इस दौरान विश्व हिन्दू परिषद के जिलाध्यक्ष शिव प्रकाश शुक्ला, सहमंत्री प्रदीप दुबे, कोषाध्यक्ष डा. अजय गुप्ता, सम्पर्क प्रमुख अनिल विश्नोई, बजरंग दल संयोजक शिवगोपाल दुबे, सह संयोजक उत्तम पोरवाल, मंत्री अंकुर त्रिपाठी, गौर रक्षा प्रमुख आमोद सेंगर, बजरंग दल विद्यार्थी प्रमुख, प्रखण्ड अध्यक्ष आनंद विश्नोई, छात्र हित संगठन के गौरव मिश्रा समेंत सैंकड़ों लोग मौजूद रहे।