सेवानिवृत हुए पुलिस कर्मचारियो का हुआ विदाई समारोह

सेवानिवृत हुए पुलिस अधिकारियों/ कर्मचारियों को पुलिस अधीक्षक ने उनके खुशहाल जीवन की शुभकामनाएं देते हुए सम्मानपूर्वक किया विदा
ग्लोबल टाइम्स-7
007
न्यूज नेटवर्क
अनूप गौङ
जिला संवाददाता
कानपुर देहात
कानपुर देहात
जनपद के पुलिस विभाग से अधिवर्षता आयु पूर्ण कर सेवानिवृत्त हुए पुलिस अधिकारियों/कर्मचारियों को पुष्प-माला, प्रशस्ति पत्र, अंग वस्त्र, व उपहार भेंट कर अच्छे स्वास्थ एवं खुशहाल जीवन की शुभकामनाय़ें देते पुलिस अधीक्षक बीबी जीटीएस मूर्ति ने उन्हें बधाई दी
शनिवार को जनपद कानपुर देहात में तैनात कुल 08 पुलिस अधिकारी/कर्मचारी, क्रमश: पुलिस उपाधीक्षक सच्चिदानन्द त्रिपाठी, पुलिस उपाधीक्षक राजेश श्रीवास्तव, उ0नि0 परिवहन कामता प्रसाद शुक्ल, उ0नि0 नागरिक पुलिस रामशंकर, उ0नि0 नागरिक पुलिस सुरेन्द्र सिंह, . उ0नि0 मिनिस्ट्रियल श्रीमती पुष्पा मिश्रा, लीडिंग फायरमैन अवध नारायण, मु0आ0 नागरिक पुलिस महेश द्विवेदी अधिकारी/कर्मचारीगण अपनी-अपनी अधिवर्षता आयु पूर्ण कर पुलिस सेवा से सेवानिवृत्त हो गए.इस अवसर पर पुलिस लाईन कानपुर देहात के सभागार कक्ष में पुलिस अधीक्षक जनपद कानपुर देहात बी.बी. जी.टी.एस.मूर्ति द्वारा उपरोक्त सेवानिवृत्त पुलिसकर्मियों को पुष्प-माला, प्रशस्ति पत्र, अंग वस्त्र, व उपहार भेंट कर अच्छे स्वास्थ, खुशहाल जीवन एवं उनके उज्जवल भविष्य की शुभकामनाएं दी एवं सेवानिवृत्त हुए पुलिसकर्मियों को पुलिस अधीक्षक कानपुर देहात द्वारा सम्मानपूर्वक विदा किया गया।इस मौके पर अन्य अधिकारी/कर्मचारीगण व उनके परिवारीजन मौजूद रहे






