भगवती सिंह विशारद स्वतंत्रता सेनानी व भगवंत नगर विधान सभा क्षेत्र से सात बार विधायक रहे।

स्मृति शेष भगवती सिंह बिशारद का 103वा जयंती समारोह आयोजित हुआ
ग्लोबल टाइम 7
न्यूज़ नेटवर्क
उन्नाव ब्यूरो
फुन्नी त्रिपाठी
उन्नाव तहसील बीघापुर थाना बारा सगवर क्षेत्र के झगरपुर गांव के स्वतंत्रता संग्राम सेनानी व उन्नाव के भगवंत नगर विधानसभा क्षेत्र से सात बार विधायक रहे भगवती सिंह विशारद का देहांत हो गया। वह 30 सितंबर को 99 साल के हुए थे। विशारद मूल रूप से बीघापुर तहसील के झगरपुर गांव के निवासी थे।

काफी समय से कानपुर के धनकुट्टी मोहल्ले में किराए के मकान में रह रहे थे। उन्होंने अपना पूरा जीवन समाजसेवा में ही गुजार दिया। अंग्रेजों के खिलाफ स्वतंत्रता आंदोलन में भाग लिया। उन्होंने कॉम किया और फिर हिंदी साहित्य में विशारद किया, तभी से विशारद की उपाधि उनके नाम से जुड़ गई। वह अपने पीछे परिवार में बेटे रघुवीर, बहू कमला, पौत्र अनुराग, पौत्रवधू सुनीता, परपौत्र अभिषेक और पुत्र नरेश सिंह व बहू चंदा को छोड़ गए हैं। उनके पुत्र रघुवीर उन्नाव के गांव में रहते हैं। जीवित अवस्था में उन्होंने देहदान कर दिया था। भतीजे वीर प्रताप सिंह और उदय प्रताप सिंह युवा नेता अंकित सिंह परिहार को भगवती सिंह विशारद बहुत ही मानते थे भगवंत नगर विधानसभा क्षेत्र को अपना घर समझते थे विशारद जी का गांव के प्रति व क्षेत्र के प्रति बहुत योगदान रहा